आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पंजाब के फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना के मतदाताओं के साथ किये गए संवाद के मुख्य बिंदु
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पंजाब के फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना की जनता के साथ संवाद किया और उनसे पंजाब के विकास के लिए और पंजाब की सुख, शांति और समृद्धि के लिए भाजपा-नीत एनडीए की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने पंजाब की महान भूमि का वंदन करते हुए गुरु नानक देव, गुरु गोबिंद साहिब और उनके वीर बलिदानी साहिबजादे के त्याग और समर्पण को नमन किया।
संवाद के मुख्य बिंदु:
● हमाला लक्ष्य 'नवां पंजाब' बनाना है। हमारे पास काम का विजन और ट्रैक रिकॉर्ड है। आज एक तरफ भाजपा और एनडीए है जिसका लक्ष्य है नवां पंजाब और दूसरी ओर वे जो पंजाब को बर्बाद करना चाहते हैं।
● देश की रक्षा को सबसे ऊपर रखना, देश को सबसे ऊपर रखना, यही पंजाब की पहचान रही है। NDA की ये परंपरा रही है कि वो राष्ट्रभक्तों के साथ हमेशा खड़ी रहती है, उनके सम्मान की हर पल रक्षा करती है।
● कुछ लोग हमेशा सिख परंपरा के विरोध में नजर आएंगे, भाजपा हमेशा सिख परंपरा के साथ खड़ी रही। कुछ लोगों के लिए पंजाब सिर्फ सत्ता का साधन रहा है, हमारे लिए गुरु परंपरा का, पंजाबियों की सेवा और सत्कार का माध्यम है।
● कांग्रेस ने सिखों का नरसंहार किया, हमने नरसंहार के दोषियों को सज़ा दिलाई। कांग्रेस करतारपुर को भी भारत में ना रख सकी, हमने करतारपुर की राहदारी खोल दी।
● भाजपा अपने साथियों के साथ पंजाब के लिए विकास और विश्वास का नया और पुख्ता रोडमैप लेकर आई है। पंजाब के लिए एनडीए ने अपने 11 संकल्प सामने रखे हैं। ये 11 संकल्प हर उस पंजाबी के हैं, जो पंजाब और पंजाबियत की बात करते हैं।
● जिन लोगों ने नशे के सम्बन्ध में भांति-भांति के भाषण किये, उन्होंने आपकी मदद तो नहीं की बल्कि इस बीमारी को दिल्ली के लोगों तक पहुंचा दिया, वो लोग मीठी मीठी वोट मांग रहे हैं। ऐसे लोगों से पंजाब को बहुत सतर्क रहना है।
● पंजाब के किसानों को चाहिए बीज से बाजार तक आधुनिक व्यवस्थाएं। पंजाब के किसानों को चाहिए, आधुनिक कोल्ड स्टोरेज, फूड पार्क और फूड प्रोसेसिंग के उद्योग। पंजाब के किसानों को चाहिए अपने उत्पाद एक्सपोर्ट करने के लिए बेहतरीन कनेक्टिविटी। इन सभी क्षेत्रों पर हमारी डबल इंजन की सरकार और तेजी से काम करेगी।
● पंजाब जिस विकास का अधिकारी है, पंजाब जिस ऊंचाई का अधिकारी है, उसके लिए मैं आज आप सभी से आपका सहयोग मांग रहा हूं। समानता और सांझी वालता की जो सीख हमारे गुरुओं की है, उस पर चलते हुए हमें नवां पंजाब के निर्माण के लिए जुट जाना है।
● देश को सबसे आगे रखना पंजाब की परंपरा रही है। भाजपा राष्ट्रहित में काम करती है। सिख परंपरा और पंजाबियत के लिए काम करना हमारे लिए गर्व की बात है। कुछ लोग सिख धर्म का विरोध करते रहे हैं।
● पंजाब हमारे लिए सत्कार व सेवा की परंपरा का साधन है। कांग्रेस ने सिख कत्लेआम करवाए हमने सजा दिलाई। यह चुनाव सिर्फ एक मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है, बल्कि पंजाब के विकास का चुनाव है।
● किसानों का खेती पर खर्च कम हो, आय बढ़े इसके लिए सरकार काम कर रही है। छोटे किसानों के लिए सरकार काम कर रही है। पिछले वर्ष हमारी सरकार ने फर्टिलाइजर पर सब्सिडी बढ़ाई है। इस बजट में इसके लिए रिकार्ड राशि का प्रावधान है।
● पहली बार एमएसपी का पैसा सीधा किसान के खाते में जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत के लिए सशक्त पंजाब का निर्माण जरूरी है, इसलिए लोग सबका साथ, सबका विकास वाली सरकार को चुनें।
● पंजाब और पंजाबियत व सिख परंपरा के लिए काम करना हमारे लिए सेवा का काम है। यह हमारा सौभाग्य है। कुछ लोग हमेशा सिख परंपरा के विरोध में नजर आएंगे, जबकि भाजपा और गठबंधन के सहयोगी हमेशा इस परंपरा के साथ खड़े रहे।
● कुछ लोगों के लिए पंजाब सिर्फ सत्ता का साधन रहा है। ऐसे लोगों ने पंजाब पर राज करने के लिए क्या-क्या षड्यंत्र क्या-क्या साजिश नहीं रची। इन लोगों ने गुरुओं की धरती पंजाब को आतंक की आग में झोंका। हमने दुनिया भर में आस्था को बढ़ाने के लिए ईमानदार प्रयास किए हैं।
● कांग्रेस ने सिखों का नरसंहार किया और हमने इनके दोषियों को सजा दिलाई। मैं पंजाब की जनता से आग्रह करता हूँ कि वे पंजाब को अस्थिर करने वालों से सतर्क रहें। मैं युवाओं से अपील करना चाहता हूँ कि आप पंजाब के भविष्य के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें।
● पंजाब को आज हर स्तर पर आधुनिकता की जरूरत है। ये काम कांग्रेस के बस का नहीं है. जिन्होंने दिल्ली को झुग्गी झोपड़ी में बदलने का बीड़ा उठाया है, उनका तो बिल्कुल नहीं है।
● कोरोना काल में आपने देखा है कि कैसे कांग्रेस अपने कैप्टन साहब के अपमान में ही ऊर्जा लगाती रही। ऐसे में पंजाब के सामने अगर कोई मजबूत विकल्प है तो वो है भाजपा-एनडीए।
● पंजाब की खेती ने भारत को हमेशा ताकत दी है लेकिन जो दल बरसों तक पंजाब की सत्ता में रहे, उन्होंने पंजाब के किसानों को क्या दिया? पंजाब के किसान को कर्ज से, बंजर होती जमीन से, कैंसर देने वाले पीने के पानी से मुक्ति देने का इन दलों के पास कोई रोडमैप ही नहीं हैं।
महेंद्र कुमार
(कार्यालय सचिव)
To Write Comment Please Login