Salient points of speech of Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji while addressing NaMo Nav Matdata Sammelan virtually


by Shri Narendra Modi -
25-01-2024
Press Release

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजितनमो नवमतदाता अभियान' के पूर्ण होने पर आयोजित सम्मेलन में दिए गए वर्चुअल उद्बोधन के मुख्य बिंदु

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजितनमो नवमतदाता अभियान' के पूर्ण होने पर आयोजित सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए देश भर के लगभग 5,800 जगहों से जुड़े लाखों नव मतदाता युवाओं के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने संवाद में शामिल होने वाले सभी नवमतदाताओं को बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जगत प्रकाश नड्डा भी इस कार्यक्रम से जुड़े। भाजपा केंद्रीय कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या तथा युवा मोर्चा के प्रभारी श्री सुनील बंसल सहित युवा मोर्चा के तमाम बड़े पदाधिकारी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि नव मतदाताओं तक पहुँच के लिए भाजयुमो ने 13 जनवरी को यह अभियान शुरू किया था। इससे पहले आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने सोशल मीडिया X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए नव मतदाताओं को नव मतदाता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐसा अवसर है, जो हमारे जीवंत लोकतंत्र का उत्सव मनाता है। जिन लोगों ने अभी तक मतदाता के रूप में पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करने का भी यह दिन है।

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन के मुख्य बिंदु:

 

      यह नवमतदाता को नमन करने का कार्यक्रम है। आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मेरे जीवन में इतने सारे नव मतदाता युवाओं के साथ संवाद करने का ये पहला अवसर है और शायद दुनिया के किसी भी राजनेता के लिए भी ये पहला अवसर है।

 

      आप सभी को एक जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है। मैं जानता हूं आपकी उम्र में किसी भी नई शुरुआत के लिए एक्साइटमेंट होती है। वोटर लिस्ट में नाम रजिस्टर होते ही आप लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाते हैं।

 

      18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है, जब किसी का भी जीवन, बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है। इन्हीं बदलावों के बीच, आप सभी को एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है। ये जिम्मेदारी दुनिया की सबसे बड़ी Democracy में भागीदारी की है।

 

      अगले 25 साल आप और भारत दोनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। आपको अगले 25 साल अपना और भारत दोनों का भविष्य तय करना है।

 

      आप सभी के लिए ये Time Period, ये कालखंड दो वजहों से बहुत अहम है। एक, आप सभी ऐसे समय में वोटर बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है। और दूसरा, कल 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।

 

      आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो आपका वोट ये तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी। जिस तरह 1947 से 25 साल पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वतंत्र कराने का दारोमदार था, उसी तरह 2047 के पहले के इन 25 सालों में आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है।

 

      आपका एक वोट और देश के विकास की दिशा दोनों आपस में जुड़े हुए हैं। आपका एक वोट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। आपका एक वोट भारत में एक स्थिर और बड़े बहुमत वाली सरकार लाएगा। आपका एक वोट भारत में तेज Reforms की गति को और गति देगा। भारत में डिजिटल क्रांति को और ऊर्जा देगा।

 

      आपका एक वोट, भारत को अपने दम पर अंतरिक्ष में पहुंचाएगा। आपका एक वोट अंतरिक्ष में भारत का पहला स्पेस स्टेशन स्थापित करवाएगा। आपका एक वोट भारत में पहला पैसेंजर एयरक्राफ्ट बनवाएगा। आपका एक वोट दुनिया में भारत की साख और बढ़ाएगा।

 

      पहले आए दिन भ्रष्टाचार और घोटाले की खबरें हेडलाइन बनती थी। करोड़ों रुपए के घोटाले सामान्य बात थी। हमें संतोष है कि हम उस अंधकारमय स्थिति से देश को बाहर निकाल पाए। आज Corruption की नहीं, Credibility की बात होती है। आज Scam की नहीं Success Stories की बात होती है।

 

      आज का भारत, सबसे युवा है। इसी युवा प्रेरणा से आज का भारत बड़े लक्ष्य तय करता है और उन्हें प्राप्त भी करता है। आज भारत का नौजवान, देश के समक्ष मौजूद चुनौतियों को अच्छी तरह समझ रहा है। इसलिए वो भ्रष्टाचार के खिलाफ है, वो परिवारवाद के खिलाफ है।

 

      स्थिर सरकार होती है तो देश बड़े फैसले लेता है, दशकों से लटकी हुई समस्याओं को सुलझाकर आगे बढ़ता है। हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर दशकों का इंतजार खत्म किया। हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार ने सेना के जवानों के लिए वन रैंक, वन पेंशन लागू कर देश के पूर्व फौजियों का चार दशक का इंतजार समाप्त किया।

 

      हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार है जिसने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाकर देश की महिलाओं का वर्षों पुराना इंतजार खत्म किया। ये हमारी सरकार है जिसने तीन तलाक कानून बनाकर मुस्लिम बहन-बेटियों में इंसाफ की उम्मीद बढ़ाई।

 

      ये हमारी सरकार है जिसने तीन दशकों के इंतजार के बाद नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की। ये हमारी सरकार है जिसने एससी, एसटी, ओबीसी का हित सुरक्षित रखते हुए भी गरीब युवाओं के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया। ये हमारी सरकार है जिसको अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी होने का अवसर मिला।

 

***************************

 

 

To Write Comment Please Login