Salient points of speech : Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji while addressing a virtual rally in Manipur


by Shri Narendra Modi -
01-03-2022
Press Release

 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल जन-सभा में मणिपुर की जनता को दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु

 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज मंगलवार को मणिपुर में वर्चुअल जन-सभा को संबोधित किया और मणिपुर की जनता से पुनः जन-जन की शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रतीक भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार बनाने की अपील की।

 

       मणिपुर ने 28 फरवरी, सोमवार को एक नया इतिहास रचा है। कल पहले चरण के चुनाव में मणिपुर ने तय कर लिया है कि पूर्वोत्तर में अब भारतीय जनता पार्टी के रूप में विकास का सूरज ही उगेगा। जिन लोगों ने मणिपुर को इतने दशकों तक पीछे धकेला, उन्हें अब मणिपुर की जनता फिर मौका नहीं देने वाली।

 

       मणिपुर ने कल प्रथम चरण में भारतीय जनता पार्टी को भारी संख्या में वोट देकर रिकॉर्ड बनाया है। दूसरे चरण में भी मणिपुर की जनता विकास के लिए वोट करने जा रही है। मणिपुर उन लोगों को मौका नहीं दे रही है जिन्होंने मणिपुर को सालों तक अस्थिर रखा।

 

       हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की नीति पर चल रहे हैं। मणिपुर की भारतीय जनता पार्टी सरकार गो टू हिल्स, गो टू विलेज जैसे जोड़ने वाले अभियान चला रही है, जिससे मणिपुर में विकास को बाधित करने वालों के षड्यंत्र टूट रहे हैं। यह कांग्रेस के अलगाववादी प्रचारों को भी कमजोर कर रहा है।

 

       जैसे-जैसे कांग्रेस कीबांटो और राज करोकी नीति ध्वस्त हो रही है, वैसे-वैसे ही कांग्रेस भी ध्वस्त हो रही है। मणिपुर में कांग्रेस ने विकास नहीं किया, सिर्फ अलगाववाद को ही बढ़ावा दिया है। जिस मणिपुर को कभी यहां की सरकारों ने बम और ब्लॉकेड में जकड़ कर रख दिया था, वही मणिपुर आज भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार में पूरे भारत के लिए एक्सपोर्ट और इंटरनेशनल ट्रेड का गेटवे बन रहा है।

 

       मणिपुर हमेशा से भारत की एकता और अखंडता का प्रतिनिधित्व करता रहा है। हमारे लिए मणिपुर और पूर्वोत्तर, भारत की एकता का केंद्र है। यहां के लोगों ने आजादी की लड़ाई में अपना बलिदान दिया था लेकिन कांग्रेस ने मणिपुर के इस इतिहास को, इन बलिदानों को और नेताजी को कभी सच्चे मन से श्रद्धाजंलि तक नहीं दी।

 

       मणिपुर में पिछली सरकारों को लगता था कि यहां के लोगों के पास विकल्प ही क्या है? उनके लिए मणिपुर भ्रष्टाचार का ठिकाना था। कांग्रेस ने एक तो मणिपुर का विकास नहीं किया, दूसरा मणिपुर को शांति और खुशहाली से भी दूर रखने का पाप किया। कांग्रेस ने पहाड़ी और घाटी के नाम पर लोगों को बांटने के षड्यंत्र रचे। इन लोगों से मणिपुर के लोगों को हमेशा सावधान रहना है।

 

       कांग्रेस का फोकस मणिपुर के विकास पर नहीं बल्कि राज्य को लूटने पर था। कांग्रेस के नेता राज्य को लूटने में इस कदर शामिल थे कि उनके पास लोगों के लिए काम करने का समय ही नहीं था। मोइरांग का संग्रहालय बनाने में भी पिछली सरकार ने भृष्टाचार किया था। इनके इन पापों का हिसाब हमें वोट की ताकत से करना है। मणिपुर को रोकने के ये जो सपनें देख रहे हैं, उन्हें जवाब देकर विकास की इस यात्रा को नई ताकत देनी है।

 

       मणिपुर का संतुलित विकास, भाजपा की प्राथमिकता है। भाजपा ने हमेशा पूर्वोत्तर खासकर मणिपुर के विकास के लिए काम किया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता मणिपुरी लोगों के बीच रहकर विकास का काम करने में विश्वास रखते हैं।

 

       आज नए मणिपुर की पहचान स्किल, स्टार्टअप और स्पोर्ट्स से हो रही है राज्य सरकार 5,500 से अधिक स्टार्टअप को मदद दे रही है। स्टार्ट-अप मणिपुर अच्छे परिणाम दिखा रहा है। आने वाले समय में हमारी सरकार 100 करोड़ रुपये का मणिपुर स्टार्ट-अप फंड भी बनाएगी।

 

       केंद्र सरकार के मंत्री भी अब ज्यादा से ज्यादा पूर्वोत्तर में आते हैं। मैं खुद पूर्वोत्तर के विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा करता हूं। ये समय आत्मनिर्भर भारत और भारत के अमृतकाल का समय है। देश ये लक्ष्य तभी हासिल करेगा, जब देश का हर राज्य एक साथ आगे बढ़े।

 

       यह दशक विकास और प्रगति का दशक है और मणिपुर आज इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार अगले कार्यकाल में मणिपुर में एम्स की स्थापना भी करेगी। मणिपुर ने देश को मीरबाई चानू और एमसी मैरी कॉम जैसे खिलाड़ी दिए हैं। अब हम मणिपुर में खेलों के विकास के लिए हम राज्य में एक खेल विश्वविद्यालय का निर्माण भी करने जा रहे हैं। हमने मणिपुर में सभी को मुफ्त टीके और राशन उपलब्ध कराया है।

 

       आजादी के बाद से मणिपुर अपनी पहली ट्रेन का इंतजार कर रहा था। भारतीय जनता पार्टी सरकार ने राज्य में ट्रेन सेवा शुरूकी और मणिपुर को भारत के रेलवे नेटवर्क से जोड़ा। नई रेलवे लाइनें भी बन रही हैं और लेआउट तथा कनेक्टिविटी को भी हमारी सरकार आगे बढ़ा रही है।

 

       मैं मणिपुर की जनता से अपील करता हूँ कि आप 5 मार्च को भारी संख्या में मणिपुर की शांति के लिए मतदान करें, विकास के लिए मतदान करें और मणिपुर के भविष्य के लिए मतदान करें।

 

महेंद्र कुमार

(कार्यालय सचिव)

To Write Comment Please Login