
बीजद सांसद श्री भर्तृहरि महताब, उड़िया अभिनेता और पूर्व सांसद श्री सिद्धान्त महापात्रा और संथाली लेखिका पद्मश्री डॉ. दमयंती बेसरा भारतीय जनता पार्टी में हुई शामिल
बीजू जनता दल के कटक (ओडिसा) से सांसद श्री भर्तृहरि महताब, पूर्व सांसद श्री सिद्धान्त महापात्रा और संथाली लेखिका पद्मश्री श्रीमती दमयंती बेसरा ने आज केंद्रीय कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बैजयंत पांडा, उड़ीसा प्रदेश प्रभारी श्री विजय पाल सिंह तोमर, भाजपा ओडिसा प्रदेश के अध्यक्ष श्री मनमोहन सामल और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ. संजय मयूख की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े ने बीजू जनता दल के सांसद श्री भर्तृहरि महताब, श्री सिद्धान्त महापात्रा और संथाली लेखिका पद्मश्री श्रीमती दमयंती बेसरा का भाजपा परिवार में स्वागत किया। श्री तावड़े ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। श्री तावड़े ने विश्वास जताते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उड़ीसा की जनता के विकास को गति मिलेगी और प्रदेश की जनता का उड़ीसा के बदलाव का स्वप्न पूरा होगा।
भाजपा में शामिल होने के पश्चात सांसद श्री भर्तृहरि महताब ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार के प्रति आभार व्यक्त किया और भाजपा की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद और एकात्मता का समाहार केवल भाजपा के माध्यम से हो सकता है।
पूर्व सांसद व अभिनेता श्री सिद्धान्त महापात्रा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आज हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। घमंडिया गठबंधन देशभर में खंड-खंड हो रहा है, कभी कोई पार्टी छोड़ रहा है तो कोई साथ। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनकल्याणकारी नीतियों का प्रमाण है कि आज प्रबुद्धजन, राजनेता सहित सभी वर्गों के लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
संथाली लेखिका व पद्मश्री डॉ. दमयंती बेसरा ने कहा कि मोदी सरकार के विगत 10 वर्षों में नारी शक्ति का सम्मान करते हुए विकसित भारत की आधारशिला रखी गई। आज देश के गरीब, युवा, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, युवा एवं महिलाएं महसूस कर रही हैं कि केंद्र में उनकी सरकार है। श्रीमती बेसरा ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “सबका साथ-सबका विकास” की विचारधारा से प्रेरित होकर देश की जनता की सेवा करने का संकल्प लिया।
****************************
To Write Comment Please लॉगिन