श्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री, भारत

www.narendramodi.in

Salient points of speech of Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji while addressing party karkartas on the third consecutive victory of NDA in General Elections 2024

और पढ़ें

श्री नरेंद्र मोदी से जुड़ें

नरेंद्र मोदी के बारे में

श्री नरेन्द्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ है। ऊर्जावान, समर्पित एवं दृढ़ निश्चय वाले नरेन्द्र मोदी एक अरब से अधिक भारतीयों की आकांक्षाओं और आशाओं के द्योतक हैं। मेहनती, लगनशील और जुझारू श्री नरेन्द्र मोदी करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों का चेहरा हैं। जबसे उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला है, तबसे देश को उस विकास की ओर ले जाने के लिए अग्रसर हैं जहां हर देशवासी अपनी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा कर सके। प्रधानमंत्री जी अंत्योदय के विचार से काफी प्रेरित हैं, वह अंतिम पायदान पर खड़े एक-एक व्यक्ति का पूर्ण विकास करना चाहते हैं। उनके अनोखे विचारों, निर्णयों ने उन्हें देश और विदेश में काफी लोकप्रिया बना दिया है। उन्होंने गर्वनेंस को काफी सुलभ बनाया है जिसका फायदा हर व्यक्ति को मिल रहा है।

और पढ़ें

यात्रा

जन्म

1950

नरेंद्र मोदी जी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के महेसाणा जिले के वडनगर ग्राम में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनकी माता का नाम हीराबेन मोदी और पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद मोदी है।

भारत भ्रमण

1967

वडनगर में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद मोदी जी ने घर छोड़ दिया और ऋषिकेश, हिमालय, रामकृष्ण मिशन और उत्तरी-पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों का भ्रमण किया साथ ही वहां की संस्कृति को देखा और समझा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

1972

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में शामिल हुए और संघ को अपना जीवन समर्पित करने का निर्णय लिया।

संघ में मिली जिम्मेदारियां

1978

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में ज्यादा जिम्मेदारियां शौंपी गई। उन्हें वडोदरा में विभाग प्रचारक का पद दिया गया।

संघ संभाग प्रचारक

1980

संघ में बढ़ती जिम्मेदरियों के साथ-साथ इन्हें दक्षिण गुजरात एवं सूरत में बतौर संघ संभाग प्रचारक नियुक्त किया गया।

भाजपा में शामिल

1987

भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल। गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए।

भाजपा ने एएमसी चुनाव जीते

1987

भारतीय जनता पार्टी ने एएमसी चुनाव जीते जिसमें मोदी जी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

आडवाणी जी के साथ न्याय यात्रा में हिस्सा लिया

1987

श्री लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा शुरू की गई गरीबों के अधिकारों के लिए न्याय यात्रा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

लोक शक्ति यात्रा

1989

भाजपा में शामिल होने के बाद 'लोक शक्ति यात्रा' निकाली। यह यात्रा तीन माह तक चली।

गुजरात विधानसभा चुनाव

1990

गुजरात विधान सभा चुनाव में 143 सीटों में से 67 सीटें भाजपा ने जीती।

121 सीटों पर जीत

1995

गुजरात विधान सभा चुनाव में 182 सीटों में से 121 सीटें पर भाजपा ने जीत दर्ज की।

राष्ट्रीय सचिव

1995

दिल्ली में राष्ट्रीय सचिव का पद के साथ-साथ उत्तर भारत के हरियाणा सहित कई प्रांतों की जिम्मेदारी सम्भाली।

राष्ट्रीय महासचिव संगठन

1998

राष्ट्रीय महासचिव संगठन के रूप में लोक सभा चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। मोदी जी ने नए नेतृत्व को तैयार किया, युवा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और चुनाव प्रचार के लिए टेक्नॉलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दिया।

लोक सभा चुनाव

1999

लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी और श्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में सरकार बनाई गई।

पहली बार मुख्यमंत्री की ली शपथ

2001

7 अक्टूबर, 2001 को भारत के सर्वाधिक समृद्ध और प्रगतिशील राज्यों में एक गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

दूसरी बार बने मुख्यमंत्री

2002

दिसम्बर, 2002 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने भव्य विजय हासिल की। 182 सीटों वाली विधानसभा में 127 सीटें जीती। श्री नरेंद्र मोदी दोबारा मुख्यमंत्री बने।

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट

2003

विभिन्न क्षेत्रों में पूंजी निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया।

ग्रामीण बच्चों को किया प्रेरित

2004

गांव के बच्चों को शिक्षित करने तथा सरकारी विद्यालयों में दाखिलों की संख्या बढ़ाने के लिए कन्या केलावणी और शाल प्रवेशोत्सव योजना शुरू की।

तीसरी बार बने मुख्यमंत्री

2007

विधानसभा चुनाव 2007 में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से जीत दर्ज की। श्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

बनाया रिकॉर्ड

2007

जुलाई 2007 में, मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार 2,063 दिन पूरे किए और गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर अधिकतर दिनों तक बने रहने का रिकॉर्ड बनाया।

उद्योगों को बढ़ावा

2008

प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए गुजरात में टाटा नैनों के प्रोजेक्ट के लिए टाटा मोटर्स को दिया ऑफर। रतन टाटा ने इस प्रोजेक्‍ट पर हजारों करोड़ रुपये का इन्‍वेस्‍टमेंट कि‍या।

विश्व ग्राम योजना

2009

गुजरात में शहरों और गांवों को कम्प्यूटर से जोड़ने के लिए ई-ग्राम और विश्व ग्राम योजना लागू की।

चौथी बार गुजरात के बने सीएम

2012

भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत के बाद चौथी बाद श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार घोषित

2013

वर्ष 2014 के लोक सभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से श्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में ये फैसला लिया गया।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

2013

31 अक्टूबर, 2013 को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के मौके पर श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सरदार सरोवर बांध के निकट 182 मीटर ऊंची विशालकाय स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्रतिमा की आधारशिला रखी।

ऐतिहासिक जीत

2014

वर्ष 2014 के लोक सभा चुनाव में श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली। श्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, India has won! भारत की विजय। अच्छे दिन आने वाले हैं।

भाजपा संसदीय दल के चुने गए नेता

2014

श्री नरेन्द्र मोदी सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल के नेता चुने गए।

भारत के प्रधानमंत्री

2014

भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई, 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

Prime Minister Shri Narendra Modi

2019

General Elections: BJP scripts history by winning 303 Lok Sabha seats on its own.

Shri Narendra Damodaras Modi

2024

"24×7 for 2047..." विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेकर रचा इतिहास।

वीडियो गैलरी सभी परिणाम देखें