श्री अमित शाह

राष्ट्रीय अध्यक्ष (2014-2017, 2017-2020)

www.amitshah.co.in

Salient points of speech : Hon’ble Union Home Minister & Minister of Cooperation Shri Amit Shah while addressing "Jan Ashirwad Rallies" in Loharu & Faridabad (Haryana)

और पढ़ें

श्री अमित शाह से जुड़ें

श्री अमित शाह

amit shah

22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में उनका जन्म हुआ था। 16 वर्ष की उम्र तक उन्होंने अपनी शिक्षा अपने ननिहाल गुजरात के मनसा में ग्रहण की जिसके बाद उनका परिवार गुजरात बस गया। बचपन से ही उन्हें देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले नायकों की गौरव गाथाएं बेहद प्रिय थीं और वह हमेशा ही देश के लिए भी समर्पित होकर कुछ करना चाहते थे। वह विशेष तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बेहद प्रभावित थे और अहमदाबाद में ही सक्रिय रूप से संघ में शामिल हो गए थे। इस एक कदम से उनके जीवन की दिशा ही बदल गई और वह भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आगे बढ़ने लगे।

और पढ़ें

यात्रा

22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में जन्म

1964

अमित शाह का जन्म 1964 में मुंबई के एक संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था। उनकी माता का नाम श्रीमती कुसुमबेन और पिता का नाम अनिलचन्द्र शाह है। 16 वर्ष की उम्र तक उन्होंने अपने मामा के घर मनसा में रहकर ही शिक्षा ग्रहण की थी। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका परिवार अहमदाबाद में बस गया। बचपन से ही वह अपने देश को आगे बढ़ाने के और मातृभूमि की सेवा के कार्य में जुटने का सपना देखते थे।

वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बन गए।

1980

1980 में, महज 16 वर्ष की उम्र में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से काफी प्रभावित हुए और संघ की विद्यार्थी वर्ग के कार्यकर्ता बन गए और कई गतिविधियों में हिस्सा लेने लगे।

संयुक्त सचिव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) - गुजरात

1982

अपनी सक्रियता और कर्मठता के आधार पर उन्हें 1982 में गुजरात प्रांत का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का संयुक्त सचिव बना दिया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)में शामिल हुए

1987

1987 में श्री अमित शाह भारतीय जनता युवा मोर्चा में शामिल हुए और यहीं से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। श्री अमित शाह ने युवा मोर्चा में कई अहम कार्य किए हैं।

सचिव, भाजपा, अहमदाबाद शहर, गुजरात

1989

श्री अमित शाह को 1989 में अहमदाबाद शहर का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने राम जन्मभूमि और एकता यात्रा के प्रचार का कार्य बेहद कुशलता से किया। अमित शाह की भेंट श्री लालकृष्ण आडवाणी से तब हुई जब आडवाणी जी ने गांधीनगर से लोक सभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। 2009 में पहली बार अमित शाह जी ने श्री आडवाणी के चुनावी संयोजक की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वाह किया था।

अध्यक्ष, गुजरात राज्य वित्त महामंडल

1995

1995 में श्री अमित शाह गुजरात स्टेट वित्तिय कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष बने। इस दौरान न केवल कॉर्पोरेशन कर्ज से बाहर आ गया बल्कि 214 प्रतिशत मुनाफा भी कमाया। अमित शाह जी के नेतृत्व में पहली बार कॉर्पोरेशन ने लीश खरीद तरीके का उपयोग किया औऱ वर्किंग कैपिटल लोन एवं ट्रक लोन भी इस दौरान आये।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष - भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)

1997

अपने राजनीतिक सक्रियता और कर्मठता के बल पर श्री अमित शाह जी को 1997 में भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया।

विधायक, सरखेज और नारनपुरा निर्वाचन क्षेत्र (1997 से 2017)

1997

1997 में गुजरात की सरखेज विधानसभा सीट से पहली बार श्री अमित शाह को भाजपा के प्रत्याशी को तौर पर खड़ा किया गया और उन्होंने भारी वोटों से जीत दर्ज की थी। उनके निर्वाचन क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर चुनाव में उनके जीतने के मार्जिन वोटों में इजाफा हुआ करता था।

राज्य सचिव, गुजरात भाजपा

1998

शानदार सांगठनिक प्रदर्शन के चलते उन्हें 1998 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात इकाई का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।

गुजरात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष

1999

एक साल बाद ही 1999 में श्री अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी की गुजरात इकाई के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

अध्यक्ष, अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कॉर्पोरेटिव बैंक

2000

मात्र 36 वर्ष की आयु में श्री अमित शाह अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कॉर्पोरेटिव बैंक के युवा अध्यक्ष बन गए। बेहद कम अवधि में न केवल बैंको को 20.28 करोड़ रुपये के घाटे से उबारा बल्कि 10 प्रतिशत मुनाफा भी कमाया।

राष्ट्रीय संयोजक, कॉर्पोरेटिव विंग, बीजेपी

2001

2001 में श्री अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी के कॉर्पोरेटिव विंग का राष्ट्रीय संयोजक बनाया। अमित शाह जी ने इस जिम्मेदारी को बाखूबी निभाया, यहां तक कि कई लोग उन्हें कॉर्पोरेटिव आंदोलन का जनक भी कहते हैं।

मंत्री, गुजरात सरकार

2002

2002 में श्री अमित शाह पहली बार मंत्री बने और गृह, विधि एवं एक्साइज, ट्रैफिक जैसे अहम मंत्रालय संभाले।

अध्यक्ष, गुजरात शतरंज एसोसिएशन

2006

2006 में श्री अमित शाह गुजरात शतरंज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने। इसी समय गुजरात में नेशनल बी नामक राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन शुरू कराया गया।

अध्यक्ष, सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ क्रिकेट एसोसिएशन, अहमदाबाद उपाध्यक्ष, गुजरात स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन

2009

2009 में अमित शाह जी को अहमदाबाद सेंट्रल बोर्ड ऑफक्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष और गुजरात स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का उपाध्यक्ष बनाया गया।

फर्जी एनकाउंटर केस

2010

देश में राजनीतिक उथल-पुथल के चलते श्री अमित शाह को 2010 में फर्जी एनकाउंटर केस में जेल भेजा गया। 2015 में विशेष सीबीआई अदालत ने मौजूदा कार्यवाही को राजनीतिक साजिश करार देकर श्री अमित शाह को बरी कर दिया।

राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा

2013

अपने कुशल नेतृत्व के दम पर श्री अमित शाह 2019 के आम चुनावों से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और उत्तर प्रदेश की कमान संभाली जहां 80 सांसद थे। बीजेपी ने 2014 के लोक सभा चुनावों में 80 में से 73 सीटों पर जीत हासिल की थी।

अध्यक्ष, गुजरात राज्य क्रिकेट संघ

2014

2014 में श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात अमित शाह जी गुजरात स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष बने और उनके प्रयासों से मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम दुनिया का सबसे आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा

2014

उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुए महज 49 वर्ष के अमित शाह को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भारतीय जनता पार्टी की कमान सौंप दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। वे पार्टी के सबसे कम उम्र में अध्यक्ष बनने वाले नेता भी हैं।

ट्रस्टी, श्री सोमनाथ मंदिर, गुजरात

2016

2016 में श्री अमित शाह सोमनाथ मंदिर के ट्रस्टी बन गए। आदि ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव मंदिर प्रतिष्ठित 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं वरिष्ठ नेता श्री लाल कृष्ण आडवाणी भी यहां के ट्रस्टी हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में फिर से चुने गए

2016

24 जनवरी, 2016 में श्री अमित शाह को दोबारा भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व और अध्यक्षता में पार्टी बेहद कुशलता से आगे बढ़ रही है।

संसद सदस्य (राज्य सभा)

2017

श्री अमित शाह को गुजरात से राज्य सभा सांसद चुना गया।

मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली (30 मई 2019)

2019

केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में, 30 मई 2019 को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में प्रभार ग्रहण करा (01 जून 2019)

2019

केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में प्रभार ग्रहण किया । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में, 01 जून 2019 को गृह मंत्री के रूप में प्रभार ग्रहण किया। आप देश के 35वें गृहमंत्री बने।

संसद सदस्य के रूप में शपथ ली (17 जून 2019)

2019

लोकसभा सदस्य के रूप में शपथग्रहण । 17 जून 2019 को आपने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। 2019 के आम चुनाव में आपने गुजरात के  गांधीनगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से 5,57,014 के बड़े अंतर (70% वोट शेयर) के साथ विजय प्राप्त की।

केंद्रीय सहकारिता मंत्री के रूप में प्रभार ग्रहण करा

2021

केंद्रीय सहकारिता मंत्री के रूप में प्रभार ग्रहण किया । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 'सहकार से समृद्धि' के संकल्प को गति देते हुए केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के गठन का ऐतिहासिक निर्णय लिया और इसका प्रभार आपको दिया गया। इस प्रकार से माननीय अमित शाह जी देश के पहले सहकारिता मंत्री बने।

बीजेपी अध्यक्ष के रूप में उपलब्धियां

और पढ़ें

वीडियो गैलरी सभी परिणाम देखें