Press release by BJP National Media Head, Shri Anil Baluni on 11 October 2018


11-10-2018
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह कल 12 अक्टूबर 2018 से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर अंबिकापुर (सरगुजा), बिलासपुर, जगदलपुर और रायपुर में रहेंगे रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

श्री शाह कल दोपहर 12:00 बजे अंबिकापुर (सरगुजा) पहुंचेंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात् वे दोपहर 01:00 बजे कला केंद्र मैदान, अंबिकापुर में सरगुजा संभाग के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अपराह्न 03:30 बजे वे साइंस कॉलेज मैदान, बिलासपुर में बिलासपुर संभाग के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात् शाम 06:00 बजे वे लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम, बिलासपुर में आयोजित अधिवक्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। देर शाम 07:30 बजे वे इसी स्थान पर राज्य चुनाव प्रबंध समिति की बैठक करेंगे।

अगले दिन 13 अक्टूबर 2018 को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रातः 10:20 बजे मोपका, बिलासपुर में माता बिलासादेवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 12 बजे वे जगदलपुर में माँ दंतेश्वरी मंदिर जायेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। तत्पश्चात् दोपहर 12:30 बजे वे लाल बाग़ मैदान, जगदलपुर में बस्तर संभाग के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अपराह्न 03:30 बजे वे साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर में दुर्ग और रायपुर संभाग के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 06:30 बजे वे मेडिकल कॉलेज सभागार, रायपुर में समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ विभिन्न विषयों पर परिचर्चा करेंगे।

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please लॉगिन