Press release by BJP National Media Head, Shri Anil Baluni on 13 October 2018


13-10-2018
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह कल 14 अक्टूबर 2018 से दो दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 

श्री शाह कल अपराह्न तीन बजे होशंगाबाद पहुंचेंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात् वे शाम 04:15 बजे गुप्ता ग्राउंड, होशंगाबाद में भोपाल एवं होशंगाबाद संभाग की 36 विधानसभाओं के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

 

अगले दिन 15 अक्टूबर, 2018 को प्रातः 10:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष खजुराहो पहुंचेंगे। इसके पश्चात् वे पूर्वाह्न 11:30 बजे बी.टी.आई. ग्राउंड, रीवा रोड, सतना में कमल शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे।  दोपहर 01:00 बजे वे एस..एफ. ग्राउंड, गुढ़ रोड, रीवा में शहडोल एवं रीवा संभाग के 7 जिलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

 

श्री शाह शाम चार बजे उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड, डिंडौरी में जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् शाम 06:10 बजे वे मालगोदाम चौक, जबलपुर स्थित राजा शंकर शाह जी एवं रघुनाथ शाह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। देर शाम 06:45 बजे वे वेटनरी कॉलेज ग्राउंड, सिविल लाइन, जबलपुर में जबलपुर संभाग के 8 जिलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।   

 

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

 

 

To Write Comment Please लॉगिन