Press release by BJP National Spokesperson. Dr. Sambit Patra on 27 October 2018


27-10-2018
Press Release

 

  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्राद्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ हामिद अंसारी के उस बयान की निंदा की है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के निर्माण के लिए मोहम्मद अली जिन्ना और अंग्रेजों के अलावा भारत, भारतीय और सरदार पटेल को भी जिम्मेदार ठहराया है।

 

डॉक्टर पात्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बयान की कड़ी निंदा करती है। डॉ अंसारी का यह बहुत ही निंदनीय, संकीर्ण और शर्मनाक मानसिकता का परिचायक है। डॉक्टर अंसारी को इसके लिए तत्काल देश से क्षमा मांगनी चाहिए। इससे पूर्व उपराष्ट्रपति रहते हुए डॉ अंसारी ने बयान दिया था उन्हें भारत में भय लगता है।

 

डॉ संबित पात्रा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने हामिद अंसारी दस वर्ष भारत का उपराष्ट्रपति जैसा गरिमामय दायित्व दिया और वे निरंतर उस गरिमा से अन्याय करते रहे।

 

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि अंसारी इससे पूर्व अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मोहम्मद अली जिन्ना के चित्र को लगाने का समर्थन कर चुके हैं।  तिरंगे के सम्मान पर उनके रुख को देश जानता है। डॉक्टर अंसारी द्वारा शरिया अदालतों की पैरवी कर अपने कट्टर एजेंडे और कांग्रेस प्रेरित अभियान को बल दिया गया है।

 

भारत में जिस गरिमामय पद पर वे आसीन रहे उसका उन्होंने मान सम्मान नहीं रखा, वे परोक्ष रूप से कांग्रेस एजेंडे के लिए काम कर रहे हैं। जहां राहुल निरंतर फैंसीड्रेस हिंदू बनने का प्रयास कर रहे हैं वहीं कांग्रेस सोचे समझे तरीके से हिंदू विरोधी और भारत विरोधी बयानवीरों की फौज द्वारा देश का मनोबल तोड़ रही है।

 

डॉक्टर पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता शशि थरूर, मणिशंकर अय्यर, दिग्विजय सिंह, गुलाम नबी आजाद, सैफुद्दीन सोज और संजय निरुपम जैसे लोगों की श्रृंखला निरन्तर देश के सौहार्द को बिगाड़ने का काम करती रही है। यह देश बहुत सहिष्णु है और कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाला।

 

(महेंद्रपांडेय)

कार्यालय सचिव

 

To Write Comment Please लॉगिन