Press release by BJP National Media Head, Shri Anil Baluni on 03 November 2018


03-11-2018
Press Release

 

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह कल 04 नवंबर 2018, रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ में रहेंगे जहां वे कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

 

श्री शाह कल दोपहर 12:00 बजे रायपुर पहुंचेंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

 

पूर्वाह्न 12:40 बजे अंबागढ़ चौकी, खुज्जी विधानसभा (जिला राजनंदगांव) में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 02:05 बजे वे सड़क अतरिया, खैरागढ़ विधानसभा (जिला राजनंदगांव) में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

सायं 04:00 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष कोंडागांव (जिला कोंडागांव) में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

 

(महेंद्रपांडेय)

कार्यालय सचिव

 

To Write Comment Please लॉगिन