Press release by BJP National Media Head, Shri Anil Baluni on 22 Nov 2018


22-11-2018
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह कल 23 नवंबर 2018 से दो दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 

श्री शाह कल प्रातः 11 बजे छिंदवाड़ा  पहुंचेंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष कल पूर्वाह्न 11:35 बजे नगर पालिका ग्राउंड, पांढुर्णा (जिला छिंदवाड़ा) में एक विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् वे दोपहर 01:00 बजे मिशन स्कूल ग्राउंड लखनादौन (जिला सिवनी) में जन-सभा को संबोधित करेंगे। तत्प

 

दोपहर ढाई बजे श्री शाह उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान, बालाघाट (जिला बालाघाट) में एक भव्य आमसभा को संबोधित करेंगे। सायं 04 बजे वे घोष स्टेडियम, सिहोरा (जिला जबलपुर) में जन-सभा को संबोधित करेंगे। देर शाम 05:15 बजे वे कटनी में एक भव्य रोड शो करेंगे।

 

अगले दिन 24 नवंबर को श्री शाह दोपहर 12 बजे अशोकनगर में HDFC बैंक से तुलसी पार्क स्टेशन रोड तक एक भव्य रोड शो करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 02:40 बजे छोटा मैदान, पुलिस थाने के सामने (नरवर, कारीरा), जिला शिवपुरी में एक विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे।

 

भाजपा अध्यक्ष शाम 04:15 बजे मेला ग्राउंड, भिण्ड में आमसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात् 05:20 बजे वे एस. . एफ. पुलिस ग्राउंड, मुरैना में एक विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे।

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please लॉगिन