Press Release by BJP National Media Head Shri Anil Baluni on 15 Jan 2019


15-01-2019
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी कल दिनांक 16 जनवरी 2019 से अगले चार दिनों तक देश के लगभग 50 से अधिक प्रमुख स्थानों पर प्रेस वार्ता करेगी। केंद्र सरकार के वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य सरकारों के वरिष्ठ मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी-गण देश भर में अलग-अलग जगहों पर इन प्रेस वार्ताओं को संबोधित करेंगे।

प्रेस वार्ता के माध्यम से अभी हाल ही में दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के दिए गए संदेशों को भी देश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही, अभी संपन्न हुए संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी द्वारा पेश किए गए विधेयकों के बारे में भी समग्र राष्ट्र की जनता को अवगत कराया जायेगा। इस प्रेस वार्ता के जरिये कांग्रेस एंड कंपनी की झूठ की राजनीति का पोल खोलने के साथ-साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याण की योजनाओं को भी जनता तक पहुंचाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा लखनऊ, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री राम माधव जम्मू, राष्ट्रीय महासचिव श्री भूपेंद्र यादव पटना, राष्ट्रीय महासचिव श्री अनिल जैन आगरा और राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह बनारस में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, श्री प्रकाश जावड़ेकर, श्री धर्मेंद्र प्रधान, श्री थावरचंद गहलोत, डॉ जितेंद्र सिंह, श्री नरेंद्र सिंह तोमर, श्रीमती स्मृति इरानी, जनरल (रिटायर्ड) वी के सिंह, श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, श्रीमती पूनम महाजन सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री भी देश भर में प्रेस वार्ता करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रुपाणी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर सहित भाजपा शासित राज्यों के अन्य मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री भी भिन्न-भिन्न जगहों पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी रोहतक में प्रेस वार्ता करेंगे।

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please लॉगिन