Condolence message by BJP National President, Shri Amit Shah on the demise of Nadedaduva Devaru, Sri Sri Sri Shivakumara Swamiji of Siddhaganga Mutt 21 Jan 2019


21-01-2019
Press Release
 
 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी की ओर से जारी शोक-संदेश
 
सिद्धगंगा मठ के प्रमुख, नादेदादुवा देवारु, श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी के निधन के समाचार से अत्यंत दुखी हूँ। स्वामी जी ने अपने असीम ज्ञान और सकारात्मकता से लाखों लोगों के जीवन में उत्कृष्ट बदलाव लाने का महती कार्य किया। मैं भाग्यशाली हूँ कि मुझे उनका सान्निध्य और आशीर्वाद मिला।
 
पूज्य श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी का जीवन मानवता और सेवा भाव का महान उदाहरण है। उन्होंने अध्यात्म के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में समाज के लिए अद्वितीय कार्य किया। सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए वर्ष 2015 में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2007 में उन्हें कर्नाटक रत्न से सम्मानित किया गया था। वे सिद्धगंगा एजुकेशनल सोसायटी के भी प्रमुख थे. उन्होंने समाज और राष्ट्र के लिए जो किया, उसे शब्दों में समाहित नहीं किया जा सकता। 
 
पूज्य स्वामीजी का सारा जीवन समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से राष्ट्र ने अपना एक महान सपूत खो दिया है। उनका निधन देश के लिए व्यापक क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उनका जाना एक बड़ा नुकसान है। उन्होंने हमें जो रास्ता दिखाया है, उस पर चलने के लिए वे सदैव हमें आशीर्वाद देते रहें, यही ईश्वर से प्रार्थना है। एक उत्कृष्ट समाजसेवी, विद्वान एवं धर्मगुरु के रूप में किये गए अपने उत्कृष्ट कार्यों और अपने संदेशों के माध्यम से वे हमेशा याद किये जायेंगे।
 
दुख की इस घड़ी में मैं ईश्वर से पूज्य श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी के अनुयायियों को इस असीम कष्ट को सहन करने की शक्ति, साहस और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति।
 
Tweets from @AmitShah:
 
https://twitter.com/AmitShah/status/1087292978874306560
ನಡೆದಾಡುವ ದೇವರು ಸಿದ್ದಗಂಗಾ ಮಠದ  ಶ್ರೀ ಶ್ರೀ ಶ್ರೀ ಶಿವಕುಮಾರ ಸ್ವಾಮೀಜಿ ಲಿಂಗೈಕ್ಯರಾದ ವಿಷಯ ತಿಳಿದು ನನಗೆ ಬಹಳ ನೋವಾಗಿದೆ.  ತ್ರಿವಿಧ ದಾಸೋಹಿಯ ಜೀವನ,  ಅವರ ಅಪಾರ ಜ್ಞಾನ ಲಕ್ಷಾಂತರ ಮಂದಿಯ ಬದುಕನ್ನೇ ಬದಲಿಸಿದೆ.  ಶ್ರೀಗಳ ಆಶೀರ್ವಾದ ಪಡೆದಿದ್ದ ನಾನೇ ಧನ್ಯ.
 
https://twitter.com/AmitShah/status/1087293056880062464
 

To Write Comment Please लॉगिन