Press release by BJP National Media Head, Shri Anil Baluni on 02 Feb 2019


02-02-2019
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतकेमनकीबात

मोदीकेसाथ

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा देश भर में चल रही विकास यात्रा में हमने देश की जनता का हमारे प्रति विश्वास एवं उनकी अपेक्षाओं को अपने प्रयासों का आधार बनाया है।  हमारा प्रयास रहा है कि हम सदैव जनता से जुड़े रहें ताकि हम निरंतर अपने प्रयासों को अधिक प्रभावी, सहयोगात्मक और उत्तरदायी बना सकें। इसी का परिणाम है कि पिछले पांच वर्ष हमारे देश के सर्वांगीण विकास और पार्टी के विस्तार के लिए काफी उत्साहवर्धक रहे हैं। अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के साथ-साथ करोड़ों नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में भी हम अभूतपूर्व परिवर्तन लाने में सफल हुए हैं। और यही नहीं, अपने अथक प्रयासों से हमने वैश्विक स्तर पर भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने का भी कार्य किया है। हमारी सरकार अपने सतत प्रयासों के माध्यम से उन सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है जिन्होंने हम पर भरोसा जताया है।

 

इसी साझेदारी और सहभागिता को आगे बढ़ाते हुए हम कल, होटल अशोक (चाणक्यपुरी, नई दिल्ली) से 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए 'भारत के मन की बात, मोदी के साथ' अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी एवं संकल्प समिति के अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह जी करेंगे। इस विश्वास के साथ हम इस अभियान को प्रारंभ कर रहे हैं कि यह किसी भी राष्ट्र के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने वाला अब तक का सबसे बड़ा सहकारी प्रयास सिद्ध होगा। यह अभियान अगले पांच वर्षों के एजेंडा को तैयार करने और लोगों की उम्मीदों और सुझावों को एकत्रित करने का एक अभिनव प्रयास है। यह प्रत्येक भारतीय को भविष्य के भारत को ढालने में शामिल करने का एक अभियान है।

 

3 फरवरी 2019 से शुरू होने वाले एक महीने के इस व्यापक अभियान के माध्यम से हमारा प्रयास रहेगा कि देश की जनता से 10 करोड़ सुझावों के माध्यम से सीधे तौर पर जुड़ सकें। यही सुझाव 2019 के चुनावों के संकल्प पत्र का आधार होगा। जनता के सुझावों का वास्तविक प्रतिबिंब बनने के लिए यह अभियान अनेक माध्यमों से जनता के बीच पहुँचने का प्रयास करेगा ताकि प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति को अपने सुझाव साझा करने का अवसर मिले।

 

नोट: इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ संकल्प समिति की उप-समितियों के संयोजकों की सूची भी ANNEXURE के रूप में संलग्न है.

  

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

 

ANNEXURE

 

 

उप-समितियां

संयोजक

1.     

कृषि एवं कृषक कल्याण, सहकारिता

श्री शिवराज सिंह चौहान

2.     

युवा एवं खेलकूद

श्री राजीव चंद्रशेखर

3.     

महिला सशक्तिकरण

श्रीमती स्मृति ईरानी

4.     

समावेशी विकास : अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, घुमंतू जाति, दिव्यांग, बंधुआ मजदूर

श्री थावरचंद गहलोत

5.     

सुशासन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, वन, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन

डॉ. हर्ष वर्धन जी 

6.     

अर्थव्यवस्था, उद्योग और व्यापर, पर्यटन, प्रोफेशनल

श्री अरुण जेटली जी

7.     

आधारभूत ढांचा, सिंचाई, जल संसाधन और पेयजल, ऊर्जा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास

श्री हरदीप पुरी  

8.     

शिक्षा एवं कौशल

श्री प्रकाश जावड़ेकर

9.     

राष्ट्रीय सुरक्षा(बाह्य एवं आतंरिक), सीमा, सेना, अर्धसैनिक बल, आतंकवाद, पर नियंत्रण, माओवाद, उग्रवादी गुट

जनरल बी.. सी खंडूरी

किरेन रिजीजू

10.

विदेश नीति, पड़ौसी देश, महाद्वीप के अनुसार

श्री विनय सहस्त्रबुद्धे

11.

सांस्कृतिक धरोहर, योग, आयुर्वेद, गंगा, रामजन्मभूमि, विदेशों से धरोहरों की वापसी

श्री महेश शर्मा

12.

मजदूर, कर्मचारी, मछुआरा, बुनकर

श्री बंडारू दत्तात्रये

श्री संजय पासवान जी

To Write Comment Please लॉगिन