भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा अलीगढ़ में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
भारतीय जनता पार्टी 2019 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में 73 नहीं 74 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। राज्य की जनता में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शानदार प्रदर्शन से पार्टी के प्रति अपार उत्साह है।
**********
दिल्ली में सत्ता का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है और इस बार भी चुनाव में यही होगा तथा भारतीय जनता पार्टी विजय पताका फहराएगी। उत्तर प्रदेश में बुआ-भतीजा को ही नहीं बल्कि राहुल बाबा को भी बुला लो, परिणाम वही होगा यानी भारतीय जनता पार्टी 73 नहीं 74 सीटें जीतेगी।
**********
मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ के काम की सराहना की जा रही है। उनके शासनकाल में कोई दंगा नहीं हुआ और दंगाई राज्य छोड़कर भाग गए। अपराधी डरे हुए हैं, गुंडे पुलिस से डरकर भाग गए हैं और राज्य में अमन चैन है। जातिवाद और परिवारवाद से त्रस्त उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शांति स्थापित किया है।
**********
देश का सबसे बड़ा रक्षा बजट भाजपा सरकार लेकर आई है। प्रधान मंत्री के सत्ता में आने के बाद आतंकवादियों के हौसले पस्त हो गए और धमाके बंद हो गए हैं। उड़ी में हमारे कैंप पर हमले के बाद प्रधान मंत्री मोदी ने जवाबी कार्रवाई का हुक्म दिया और फिर क्या था, अदम्य साहस के धनी हमारे वीर जवानों ने ऐसा सर्जिकल स्ट्राइक किया कि दुश्मनों के छक्के छूट गए।
**********
घुसपैठिए देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं लेकिन सपा-बसपा और कांग्रेस के लिए वोट बैंक है। 2019 में भाजपा सरकार आई तो हम कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिए को निकाल भेजेंगे।
**********
यह बजट किसानों और मध्यम वर्ग के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। बजट में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीब और सीमांत किसानों को सालाना 6.000 रुपए नकद उनके खातों में देने की घोषणा की है।
**********
5 लाख रुपए तक कमाने वालों को अब इनकम टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इसी तरह 40 लाख रुपए तक का टर्न ओवर करने वालों को जीएसटी के दायरे से छूट मिल जाएगी। अब मज़दूरों को पेंशन भी मिलेगा।
**********
गठबंधन एक ढकोसला है और इसके सभी नेता प्रधान मंत्री बनने की मंशा रखते हैं। इनमें सैद्धांतिक मतभेद है और सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
**********
भव्य राम मंदिर जल्द बनेगा और वहीं बनेगा। पार्टी राम मंदिर जल्द से जल्द बनाना चाहती है। इसी उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने 1993 में अधिग्रहित भूमि वापस करने का फैसला किया और सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश किया है। क्या कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां इस मामले में अपना स्टैंड स्पष्ट करेंगी?
**********
ममता बनर्जी ने शारदा-नारदा चिट फंड घोटाले करने वालों को बचाने के लिए धरना दिया। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर आ गया है और उनके चहेते पुलिस कमिश्नर से सीबीआई पूछताछ करेगी।
**********
बंगाल में 65 से भी ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। केरल-कर्नाटक में भी ऐसी ही हत्याएं हो रही हैं। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इसका शांतिपूर्ण जवाब ईवीएम के बटन दबाकर भाजपा को जिताकर देंगे।
**********
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री अमित शाह ने बुधवार को अलीगढ़ में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और राज्य की प्रगति को जारी रखने और देश के हित में जनता के कल्याण व विकास के लिए समर्पित प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को फिर से भारी बहुमत से जिताने की अपील की। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि 2019 के आम चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 73 नहीं बल्कि 74 सीटें जीतेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में सत्ता का रास्ता लखनऊ होकर जाता है और इस बार भी चुनाव में यही होगा तथा भारतीय जनता पार्टी विजय पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बुआ-भतीजा को ही नहीं बल्कि राहुल बाबा को भी बुला लो, परिणाम वही होगा यानी भारतीय जनता पार्टी 73 नहीं 74 सीटें जीतेगी।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की और मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ के काम की सराहना की। श्री शाह ने कहा कि उनके शासनकाल में कोई दंगा नहीं हुआ और दंगाई राज्य छोड़कर भाग गए। अपराधी डरे हुए हैं, गुंडे पुलिस से डरकर भाग गए हैं और राज्य में अमन चैन है। ऱाष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जातिवाद और परिवारवाद से त्रस्त उत्तर प्रदेश में हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शांति स्थापित किया है।
विकास कार्यों की चर्चा करते हुए श्री शाह ने कहा कि मुख्य मंत्री योगी जी ने यहां 24 घंटे बिजली देने का काम किया। डेढ़ साल में हर दिन कम से कम 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राज्य में 144 करोड़ रुपए मूल्य की 140 हेक्टेयर जमीन भू-माफिया से मुक्त करा दी। श्री शाह ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि राज्य में भू-माफिया को उलटा लटका दिया जाएगा और यह संभव हुआ। श्री शाह ने राज्य में ऐंटी रोमियो स्कवाड की सराहना की। राज्य से पलायन रुका है और उसका चहुंमुखी विकास हो रहा है।
2019 के बजट के लिए प्रधान मंत्री की भूरि-भूरि सराहना करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रमुख ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है कि आज तक देश का सबसे बड़ा रक्षा बजट हमारी सरकार लेकर आई है। उन्होंने कहा प्रधान मंत्री के सत्ता में आने के बाद आतंकवादियों के हौसले पस्त हो गए और धमाके बंद हो गए हैं। उन्होंने सेना के जवानों के शौर्य की चर्चा करते हुए कहा कि उड़ी में हमारे कैंप पर हमले के बाद प्रधान मंत्री मोदी ने जवाबी कार्रवाई का हुक्म दिया और फिर क्या था, अदम्य साहस के धनी हमारे वीर जवानों ने ऐसा सर्जिकल स्ट्राइक किया कि दुश्मनों के छक्के छूट गए। जब जवान अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा करके लौट आए तो बड़ा परिवर्तन आया। उस समय तक दुनिया में सिर्फ दो ही देश थे जिन्होंने ऐसा कारनामा किया था लेकिन भारत ने यह कार्रवाई करके तीसरा स्थान पाने का गौरव पा लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के लिए हम एनआरसी लेकर आए लेकिन राहुल बाबा ऐंड कंपनी कहने लगी कि ये क्यों लाए, ये लोग कहां जाएंगे, क्या खाएंगे वगैरह-वगैरह। हमारी नजर में ये घुसपैठिए देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं लेकिन सपा-बसपा और कांग्रेस के लिए वोट बैंक है। श्री शाह ने यह भी कहा कि 2019 में हमारी सरकार आई तो हम कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिए को निकाल भेजेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट किसानों और मध्यम वर्ग के लिए बहुत खुशियां लेकर आया है। बजट में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीब और सीमांत किसानों को सालाना 6.000 रुपए नकद उनके खातों में देने की घोषणा की है। जब उन्होंने यह ऐतिहासिक घोषणा की तो राहुल गांधी खड़े हो गए और कहने लगे कि इतना कम क्यों? लेकिन उनकी सरकार ने 10 वर्षो में किसानों को महज 54,000 करोड़ रुपए ही दिए जबकि हमारी सरकार 10 वर्षो में इसकी कई गुना राशि देगी। उन्होंने राहुल गांधी का उपहास उड़ाते हुए कहा कि उन्हें यह मालूम भी है कि आलू ज़मीन के अंदर होता है या बाहर। श्री शाह ने यह भी कहा कि राहुल बाबा को रबी और खरीफ फसलों का फर्क भी मालूम है क्या? भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि 5 लाख रुपए तक कमाने वालों को अब इनकम टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इसी तरह 40 लाख रुपए तक का टर्न ओवर करने वालों को जीएसटी के दायरे से छूट मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि अब मज़दूरों को पेंशन भी मिलेगा।
श्री शाह ने कहा कि गठबंधन एक ढकोसला है और इसके सभी नेता प्रधान मंत्री बनने की मंशा रखते हैं। इनमें सैद्धांतिक मतभेद है और सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश को सोनिया-मनमोहन सरकार ने 3,30,000 करोड़ रुपए दिए जबकि श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने 8 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा की राशि दी। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों तथा विकास कार्यों के लिए 1,20,000 करोड़ रुपए दिए। श्री शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे डबल इंजिन ग्रोथ हो रहा है। केन्द्र और राज्य़ सरकारें दोनों मिलकर विकास कार्य कर रहे हैं।
श्री शाह ने राम मंदिर के निर्माण को जल्द शुरू करने की भी बात कही और स्पष्ट रूप से कहा कि भव्य राम मंदिर जल्द बनेगा और वहीं बनेगा। पार्टी राम मंदिर जल्द से जल्द बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से केन्द्र सराकर ने 1993 में अधिग्रहित भूमि वापस करने का फैसला किया और सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश किया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूछा कि क्या कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां इस मामले में अपना स्टैंड स्पष्ट करेंगी?
बंगाल के मुख्य मंत्री ममता बनर्जी के हाल के धरने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने शारदा-नारदा चिट फंड घोटाले करने वालों को बचाने के लिए धरना दिया। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर आ गया है और उनके चहेते पुलिस कमिश्नर से सीबीआई पूछताछ करेगी। ममता जी, बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी?
श्री शाह ने कहा कि बंगाल में 65 से भी ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। केरल-कर्नाटक में भी ऐसी ही हत्याएं हो रही हैं। लेकिन हम अपने कार्यकर्ताओं से कहते हैं कि वे इसका शांतिपूर्ण जवाब ईवीएम के बटन दबाकर भाजपा को जिताकर देंगे।
(महेन्द्र पांडेय)
कार्यालय सचिव
To Write Comment Please लॉगिन