भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित शक्ति केन्द्र सम्मेलन और गोवा अटल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु **** मोदी सरकार ने देश से परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण को हाशिये पर कर दिया है और पॉलिटिक्स ऑफ परफोरमेंस की शुरूआत की है। **** मोदी जी ने देश को सुरक्षित रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और इसके लिए सभी कदम उठाए हैं। उन्होंने उड़ी की घटना के तुरंत बाद भारतीय सेना को सर्जिकल स्ट्राइक के लिए कहा और वीर जवानों ने दुश्मन के ठिकाने नष्ट कर डाले। **** राहुल गांधी ने गोवा के लोकप्रिय नेता मनोहर पर्रिकर के साथ ओछी और नीच हरकत की। बीमारी से लड़ते नेता से मिलने के बहाने उन्होंने हल्की बातें कही और एक बीमार व्यक्ति के जीवन से खिलवाड़ करने का घिनौना काम किया। वह भयंकर बीमारी से जूझ रहे हैं फिर भी देश तथा राज्य की सेवा कर रहे हैं और राहुल गांधी घटिया राजनीति पर उतारू हैं। **** पर्रिकर जी और मोदी जी की जोड़ी ने देश की सुरक्षा को और मजबूत करने का काम किया है। यूपीए सरकार 10 साल रही और उलने रक्षा के मोर्चे पर देश हित की उपेक्षा की। लेकिन जब भाजपा के सत्ता में आने के बाद पर्रिकर जी जब रक्षा मंत्री बने तो उन्होंने मोदी जी का साथ देते हुए सेना का आधुनिकीकरण और कंप्यूटरीकरण किया और उसे हर तरह से मजबूत किया। **** बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी से डरती हैं तभी तो उन्होंने पार्टी के रास्ते में बाधा डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जाने पर छोटा सा मैदान दिया और अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर को उतरने से रोकने के तमाम प्रयास किया। **** एक टीवी चैनल ने स्टिंग किया कि पुलिस अधिकारी कहते दिख रहे हैं कि बंगाल में भाजपा की रैली से जुड़ा कोई लॉ ऐंड ऑर्डर प्रॉब्लम नहीं है। यह ऊपर के अधिकारियों से आया आदेश है कि भाजपा को किसी भी तरह से रोकना है। **** महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने अपने कार्यकाल में जितने कल्याणकारी काम किए हैं, कांग्रेस और एनसीपी सरकार ने 15 वर्षों में नहीं किया। वहां पर भ्रष्टाचार हावी रहा था लेकिन फड़नवीस जी ने उसे उखाड़कर फेंक दिया। उन्होंने अपनी उपलब्धियों से साबित किया कि जनता की सरकार कैसी होती है। **** उन्होंने महज 6500 करोड़ रुपए खर्च करके 16,000 गांवों में पानी पहुंचाया। इसके पहले इस पर 71,000 करोड़ रुपए खर्च हुए लेकिन कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ। फड़नवीस सरकार में फसल खरीदी के आंकड़े बेहद प्रभावशाली रहे हैं। **** भव्य राम मंदिर वहीं बनेगा और जल्द से जल्द बनेगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी कटिबद्ध है। इसी उद्देश्य से सरकार ने कांग्रेस द्वारा अधिगृहित 42 एकड़ भूमि भी श्री राम जन्मभूमि न्यास को वापस देने हेतु माननीय न्यायालय से मांग की। दूसरी ओर कांग्रेस ने मंदिर से जुड़े मुकदमे में बाधा डालने का काम किया। **** गठबंधन-ठगबंधन के लोग कमज़ोर सरकार इसलिए चाहते हैं कि खुलकर भ्रष्टाचार कर सकें। लेकिन मोदी जी भ्रष्टाचार को समूल उखाड़ फेंकने के लिए कटिबद्ध हैं। **** मोदी सरकार ने 5 वर्षों में 6 करोड़ गरीब माताओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाई और मुफ्त गैस कनेक्शन दिलवाया। 2.5 करोड़ गरीबों को मकान दिलवाया, 12 करोड़ परिवारों में टीका लगाने का काम करवाया, 13 करोड़ युवक-युवतियों को मुद्रा लोन देने का काम किया और 8 करोड़ शौचालय बनवाए। **** मोदी सरकार ने एक बड़ा जनकल्याणकारी बजट पेश किया है जिससे समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने मध्यम वर्ग के लिए न केवल इनकम टैक्स की सीमा बढ़ाई बल्कि गरीब किसानों के लिए 6,000 रुपए सालाना देने की भी व्यवस्था की। अब तक का सबसे बड़ा रक्षा बजट भी इसे सरकार ने दिया। **** श्री नरेन्द्र मोदी ने 22 करोड़ परिवारों को गरीबी की सीमा रेखा से ऊपर उठाया है। अब 28 करोड़ और लोगों को उससे बाहर लाना है जिसके लिए उनका जीतना जरूरी है। हमारे कार्यकर्ताओं को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी ताकि राज्य की सभी सीटें जीती जा सकें। **** |
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में आज शक्ति केन्द्र अध्य़क्ष सम्मेलन में कांग्रेस तथा गठबंधन पर जबर्दस्त हमला बोला और कहा कि देश को विकास के रास्ते पर सिर्फ मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ही ले जा सकती है जिसने पिछले पांच वर्षों में अभूतपूर्व विकास करने का काम किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी से डरती हैं तभी तो उन्होंने हमारे रास्ते में बाधा डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। श्री शाह ने कहा कि उन्होंने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जाने पर छोटा सा मैदान दिया और मेरे हेलीकॉप्टर को उतरने से रोकने के तमाम प्रयास किया। हमारे 80 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने कर दी। श्री शाह ने कहा कि मोदी जी का अश्वमेध यज्ञ चल रहा है और बंगाल की जनता ने भी ठान लिया है कि वह भाजपा को जिताएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक टीवी चैनल के स्टिंग का हवाला देते हुए कहा कि उसमें पुलिस अधिकारी कहते दिख रहे हैं कि भाजपा की रैली से जुड़ा कोई लॉ ऐंड ऑर्डर प्रॉब्लम नहीं है, यह ऊपर से आया आदेश है कि उन्हें किसी भी तरह से रोकना है।
श्री शाह ने महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेन्द्र फड़नवीस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जितने कल्याणकारी काम किए हैं, कांग्रेस और एनसीपी सरकार ने 15 वर्षों में नहीं किया। वहां पर भ्रष्टाचार हावी रहा था लेकिन फड़नवीस जी ने उसे उखाड़कर फेंक दिया। उन्होंने अपनी उपलब्धियों से साबित किया कि जनता की सरकार कैसी होती है। श्री शाह ने उनकी उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने महज 6500 करोड़ रुपए खर्च करके 16,000 गांवों में पानी पहुंचाया। इसके पहले इस पर 71,000 करोड़ रुपए खर्च हुए लेकिन कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ। फड़नवीस सरकार में फसल खरीदी के आंकड़े बेहद प्रभावशाली रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी सीटें जिताने का संकल्प लिया है और अगर पार्टी इतनी सीटें जीतती है तो अगली बार केरल में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की कि भव्य राम मंदिर वहीं बनेगा और जल्द से जल्द बनेगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी कटिबद्ध है। इसी उद्देश्य से सरकार ने कांग्रेस द्वारा अधिगृहित 42 एकड़ भूमि भी श्री राम जन्मभूमि न्यास को वापस देने हेतु माननीय न्यायालय से मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मंदिर से जुड़े मुकदमे में बाधा डालने का काम किया। उन्होंने इस मामले में योगी सरकार की सराहना की और कहा कि उन्होंने छह महीने में ही मुकदमे से जुड़े दस्तावेज का हिन्दी में अनुवाद कराकर मुकदमे में तेजी लाने का काम किया।
श्री शाह ने कहा कि गठबंधन देश में मजबूर सरकार चाहता है जबकि भाजपा मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत सरकार। उन्होंने कहा कि मायावती जी कह रही थीं कि उन्हें मजबूर सरकार चाहिए। ये गठबंधन-ठगबंधन के लोग कमज़ोर सरकार इसलिए चाहते हैं कि खुलकर भ्रष्टाचार कर सकें। लेकिन मोदी जी भ्रष्टाचार को समूल उखाड़ फेंकने के लिए कटिबद्ध हैं। इसलिए महाराष्ट्र में सभी सीटें जीतनी होंगी ताकि देश से भ्रष्टाचारियों का सफाया हो जाए और हर व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे। श्री शाह ने कहा कि गठबंधन के लोगों की कोई राष्ट्रीय नहीं जानता है। उनके नेताओं की उनके राज्य के बाहर कोई पहचान नहीं है। यह गठबंधन उत्तर प्रदेश के अलावा कहीं नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैंने दो बार वहां चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल की है और मुझे पता है कि वहां कैसे चुनाव जीता जाएगा। इस बार वहां पार्टी 73 नहीं बल्कि 74 सीटें जीतेगी। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि हम जीतने के लिए चुनाव नहीं लड़ते बल्कि विचारधारा के प्रसार का काम करते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा मोदी सरकार ने 5 वर्षों में 6 करोड़ गरीब माताओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाई और मुफ्त गैस कनेक्शन दिलवाया। 2.5 गरीबों को मकान दिलवाया, 12 करोड़ परिवारों में टीका लगाने का काम करवाया, 13 करोड़ युवक-युवतियों को मुद्रा लोन देने का काम किया और 8 करोड़ शौचालय बनवाए। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया जिसमें से 12 लाख गरीबों ने बिना पैसा दिए ऑपरेशन करवाया।
हाल में पेश बजट की प्रशंसा करते हुए श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा रक्षा बजट जो तीन लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा का है, पेश किय़ा। उन्होंने हर छोटे और सीमांत किसानों के लिए 6,000 रुपए की नकद राशि हर वर्ष देने की व्यवस्था की। इसके अलावा मध्यम वर्ग के लिए 5 लाख रुपए सालाना कमाने पर इनकम टैक्स की छूट दी गई। 40 लाख रुपए तक का कारोबार करने वाले व्यापारियों को जीएसटी से बाहर कर दिया। 7 लाख रुपए हर साल कमाने वाले व्यापारियों को अब इनकम टैक्स नहीं देना होगा। देश भर के 75 लाख व्यापारियों को टैक्स के चंगुल से निकालने का काम मोदी जी ने किया। उन्होंने असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को पेंशन की सुविधा दिलाई। मछुआरों के लिए मोदी सरकार ने एक नया विभाग बनाया जिससे उनके कल्याण का काम हो सके। इतना ही नहीं सवर्ण वर्ग के गरीबों को शिक्षा तथा नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर उनके सपनों को साकार किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मोदी सरकार की देश को सुरक्षित बनाने में योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि मोदी जी ने देश को सुरक्षित बनाने के लिए बहुत बड़ा काम किया है। उड़ी की घटना के बाद मोदी जी ने सेना को बदले की कार्रवाई के लिए कहा और हमारे वीर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक किया और उन्होंने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। दुनिया में सिर्फ देश ही बदला लेने के लिए जाने जाते रहे हैं और भारत अब तीसरा देश बन गया है। श्री शाह ने देश से घुसपैठियों को निकाले जाने के लिए मोदी सरकार के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि मोदी जी एनआरसी लेकर आए और 40 लाख घुसपैठिये पहचाने गए हैं। ऱाष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद देश में एक भी घुसपैठिया नहीं रहेगा। राहुल बाबा ऐंड कंपनी को इनके मानवाधिकारों की भले ही चिंता हो लेकिन हम इस पर कोई समझौता नहीं करेंगे।
श्री शाह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस चुनाव को जीतने के लिए जी-जान से श्रम करें ताकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सके और देश को विकास तथा प्रगति के रास्ते पर और तेजी से ले जाया जाए।
(महेंद्र पांडेय)
कार्यालय सचिव
To Write Comment Please लॉगिन