Condolence message by BJP National President, Shri Amit Shah on the demise of Jagadguru Ramanandacharya Swami Hansdevacharyaji Maharaj on 22 Feb 2019


22-02-2019
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी की ओर से जारी शोक-संदेश

 

जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज के आकस्मिक निधन के समाचार से अत्यंत दुखी हूँ। उनका पूरा जीवन सनातन धर्म के प्रचार और विस्तार के प्रति समर्पित रहा। स्वामी जी ने अपने असीम ज्ञान और सामाजिक कार्यों से लाखों लोगों के जीवन में उत्कृष्ट बदलाव लाने का महती कार्य किया।

 

जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य जी कई विषयों के प्रकांड विद्वान थे। अपनी वाणी, उपदेशों और कृतित्व के माध्यम से उन्होंने मानवता की सेवा पर बल दिया। पूज्य स्वामी जी को उनके समृद्ध आध्यात्मिक और धार्मिक योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।

 

पूज्य स्वामीजी का सारा जीवन समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। उनका निधन देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके कार्यों को आगे बढ़ाना एवं उनके उपदेशों को अपने जीवन में उतारना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अपने कृतित्व एवं संदेशों के माध्यम से वे हमेशा याद किये जायेंगे।

 

दुख की इस घड़ी में मैं ईश्वर से जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य के अनुयायियों को इस असीम कष्ट को सहन करने की शक्ति, साहस और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति।

 

********************

To Write Comment Please लॉगिन