Salient points of speech of Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi addressing "Mera Booth Sabse Majboot" programme via Namo App on BJP Booth Karyakartas on 28 Feb 2019


28-02-2019
Press Release

 

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारामेरा बूथ, सबसे मजबूतकार्यक्रम के तहतनमो एपके माध्यम से अब तक की सबसे बड़ी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किये गए महासंवाद में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

 

भारतीय जनता पार्टी की जीत का आधार हमारे बूथ कार्यकर्ता

********************

 

2019 का चुनाव दो राजनीतिक संस्कृतियों के बीच का है। एक संस्कृति भाजपा की है, जहां हर काम लोकतांत्रिक तरीके से होता है। दूसरी संस्कृति कांग्रेस समेत कई दलों की है, जहां हर काम वंशवाद के आधार पर तय होता है

**************

लोकतंत्र भारतीय जनता पार्टी के डीएनए में है। भारतीय जनता पार्टी में कोई भी निर्णय इस बात से नहीं होता कि एक व्यक्ति या एक परिवार क्या चाहता है बल्कि हमारे यहां निर्णय इस बात से होते हैं कि कार्यकर्ता क्या चाहते हैं

**************

केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जन सामान्य को लाभ पहुंचाने वाले जितने फैसले लिए, उतने आज तक किसी ने नहीं लिए। अब हमारा प्रयास होना चाहिए कि विकास के इन कार्यों की जानकारी जनता तक ठीक से पहुंचाएं

**************

विपक्ष का गठबंधन तेल और पानी का मेल है। उन्होंने कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि तेल और पाने के मेल के बाद न तो तेल किसी काम का रह जाता है और न ही पानी। इस विपक्षी गठबंधन में भी ऐसा ही है

**************

यह महागठबंधन, एक महा-मिलावट है और आप जानते हैं कि मिलावटी चीज सेहत के लिए कितनी खराब होती है और यह महामिलावट तो देश को ICU में डाल सकती है

**************

देश की जनता जानती है कि ऐसे गठबंधन से न तो देश मजबूत रहता है और न ही देश में स्थिरता रहती है जिसकी किसी भी देश की प्रगति में सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है

**************

देश में कुछ लोग ऐसे हैं, जो अपने निहित राजनीतिक स्वार्थ के चलतेमजबूरसरकार चाहते हैं। ऐसे में बूथ कार्यकर्ताओं का ये कर्तव्य हो जाता है कि वो लोगों को समझाएं कि जबमजबूतसरकार होती है तो उससे क्या फर्क पड़ता है और उससे देश को क्या फायदा होता है

**************

पार्टी कार्यकर्ताओं को गर्व होना चाहिए कि कैसे केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है, और जनता का भी देश पर विश्वास बढ़ रहा है कि हाँ - नामुमकिन अब मुमकिन है

**************

ये केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के परिश्रम और आपकी सहभागिता का ही प्रतिफल है कि हम करोड़ों गरीबों, पीड़ितों, शोषितों और वंचितों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सफल रहे हैं

**************

भाजपा कार्यकर्ता की संस्कृति एकदम अलग होती है। विनम्रता, सादगी, सरलता औऱ सहजता उसकी पहचान है। भाजपा कार्यकर्ता जनता जनार्दन के दुख में, सुख में, हर स्थिति में देश की जनता के साथ सहभागी होते हैं। पार्टी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के लिए बूथ के नायक हैं

**************

भारतीय जनता पार्टी के दरवाजे किसी खास जाति या फिर किसी बड़े परिवार से संबद्ध होने पर नहीं खुलते हैं बल्कि इस पार्टी के दरवाजे मेहनत, परिश्रम और लगन के बल पर खुलते हैं

**************

आज अगर भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन सका है तो इसकी सबसे बड़ी वजह पार्टी के भीतर का लोकतंत्र है और अपने कार्यकर्ताओं के इसी सामर्थ्य पर ही 2019 के लोकतंत्र का महापर्व भी हमारे नाम होगा

 **************

मेरा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं देश की जनता से आग्रह है भाजपा कि संस्कृति, भाजपा की कार्यपद्धति, भाजपा के संगठन का स्वरूप, कार्यकर्ता की भूमिका यह सब बातें भी लोगों तक पहुँचाए, लोगों को भाजपा को क़रीब से देखने और काम करने का अवसर दें

**************

आज भारत एक ऐसे पड़ाव पर है जहां से एक वैभवशाली, मज़बूत भारत हमें सामने दिख रहा है। इस वैभवशाली न्यू इंडिया के निर्माण के लिए यहां से एक नए प्रयास की आवश्यकता है और इसके लिए कोटि-कोटि जनों के विश्वास को मजबूत करने की आवश्यकता है

**************

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नमो एप के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देश भर के एक करोड़ से अधिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, वालंटियर्स एवं अन्य विशिष्ट नागरिकों से नमो एप के जरिये वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महासंवाद किया और पिछले पांच वर्षों में देश में हुए विकासोन्मुखी बदलावों को रेखांकित करते हुए इस पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अगरतला (त्रिपुरा), हापुड़ (उत्तर प्रदेश), जमशेदपुर (रांची), कोयंबटूर (तमिल नाडु), झारग्राम (ओड़िशा), मंगलदोई (असम), पोरबंदर (गुजरात), पुणे (महाराष्ट्र), शिमला (हिमाचल प्रदेश) और रेवाड़ी (हरियाणा) में पार्टी कार्यकर्ताओं और देश के विशिष्ट नागरिकों से संवाद किया और उनके प्रश्नों के उत्तर दिए।

 

श्री मोदी ने कहा आज भारत एक ऐसे पड़ाव पर है जहां से एक वैभवशाली, मज़बूत भारत हमें सामने दिख रहा है।.इस वैभवशाली न्यू इंडिया के निर्माण के लिए यहां से एक नए प्रयास की आवश्यकता है और इसके लिए कोटि-कोटि जनों के विश्वास को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी बूथ के सिपाहियों का रोल यहीं से शुरु होता है। आपकी ही की ताकत से नए भारत का संकल्प सिद्ध होने वाला है। इसके लिए आप व्यापक स्तर पर संवाद कर रहे हैं, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ रहे है। उन्होंने कहा कि अब अपनी कोशिशों को और विस्तार देना होगा, क्योंकि अब हमारी परीक्षा की घड़ी आ गई है। पार्टी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के लिए बूथ के नायक हैं। अगर अपना बूथ आपने जीत लिया, बूथ के लोगों का दिल जीत लिया, तो संकल्प से सिद्धि की हमारी यात्रा को तेज़ करने से हमें कोई नहीं रोक सकता।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जन सामान्य को लाभ पहुंचाने वाले जितने फैसले लिए, उतने आज तक किसी ने नहीं लिए। अब हमारा प्रयास होना चाहिए कि विकास के इन कार्यों की जानकारी जनता तक ठीक से पहुंचाएं। एक कार्यकर्ता होने के नाते हमें उन लाभार्थियों से मिलना चाहिए, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। मैं अपने अनुभव से कहता हूँ - लाभार्थियो से मिलना - यह अपने आप में transformative है।

 

आयुष्यमान भारत का उदाहरण देते हुए श्री मोदी ने कहा कि मैं जब भी आयुष्यमान भारत के लाभार्थियों से मिलता हूँ, परिवर्तन की कहानी सुनता हूँ और यह अनुभव अपने-आप में अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को गर्व होना चाहिए कि कैसे केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है, और जनता का भी देश पर विश्वास बढ़ रहा है कि हाँ - नामुमकिन अब मुमकिन है। ये सरकार के परिश्रम और आपकी सहभागिता का ही प्रतिफल है कि हम करोड़ों गरीबों, पीड़ितों, शोषितों और वंचितों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सफल रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा परिवार ने इसे "कमल ज्योति संकल्प" अभियान के तहत एक उत्सव के रूप में मनाया। कार्यकर्ता लोगों की खुशी में शामिल हुए और घर घर कमल दीपक प्रज्वलित किए। पार्टी इसके अलावा कई दूसरे कार्यक्रम भी चला रही है। कार्यकर्ता होने के नाते हमारी जिम्मेवारी है कि उसे जोर-शोर से जन-जन तक पहुंचाएं। "भारत के मन की बात" के तहत प्रत्येक देशवासी अपने मन की बात सीधे मुझ तक पहुंचा सकते हैं। आप सुनिश्चित करे कि आप के बूथ में से ज़्यादा से ज़्यादा लोग अपने सुझाव दें। इससे हमारा 2019 का संकल्प पत्र सही माने में जनता का संकल्प पत्र बन जाएगा। इसके अलावा "मेरा परिवार भाजपा परिवार" के तहत भी आप अपने घर या दफ्तर में पार्टी का झंडा लगाएं। घऱ-घर जाकर जनसंपर्क करें और उन्हें भाजपा परिवार में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

 

श्री मोदी ने कहा कि इसी प्रकार 2 मार्च को पार्टी "विजय संकल्प बाइक रैली" का भी आयोजन कर रही है। बाइक रैली का अपना एक अलग ही प्रभाव होता है। युवा साथियों को इसमें पूरे उत्साह से भाग लेना है। आज जब हम न्यू इंडिया और इक्कीसवीं सदी की बात कह रहे हैं तो इसमें फर्स्ट टाइम वोटर की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसे में बूथ कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे अपने बूथ के सभी फर्स्ट टाइम वोटर से संपर्क करें। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी करते हुए कहा कि आप ये तय कर लें कि आपको कम-से-कम 10 परिवारों को जोड़ेंगे, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ेंगे, उन तक सरकार द्वारा किए गए कामकाज की सही और नियमित जानकारी पहुंचाएंगे। कार्यकर्ता संकल्प ले कि मेरे बूथ में सबसे ज़्यादा लोग नमो ऐप पर active होंगे। नमो ऐप के माध्यम से वो Volunteering करेंगे, जनसम्पर्क करेंगे, Positive चीज़ों को रोज़ शेयर करेंगे, donation देंगे, सुझाव देंगे।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि दे में कुछ लोग ऐसे हैं, जो अपने निहित राजनीतिक स्वार्थ के चलतेमजबूरसरकार चाहते हैं। ऐसे में बूथ कार्यकर्ताओं का ये कर्तव्य हो जाता है कि वो लोगों को समझाएं कि जबमजबूतसरकार होती है तो उससे क्या फर्क पड़ता है और उससे देश को क्या फायदा होता है।

 

श्री मोदी ने कहा कि ये चुनाव दो राजनीतिक संस्कृतियों के बीच का है। एक संस्कृति भाजपा की है, जहां हर काम लोकतांत्रिक तरीके से होता है। दूसरी संस्कृति कांग्रेस समेत कई दलों की है, जहां हर काम वंशवाद के आधार पर तय होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की संस्कृति एकदम अलग होती है। विनम्रता, सादगी, सरलता औऱ सहजता उसकी पहचान है। यहां किसी भी फैसले का आधार कार्यकर्ताओं का फीडबैक होता है। भाजपा कार्यकर्ता जनता जनार्दन के दुख में, सुख में, हर स्थिति में देश की जनता के साथ सहभागी होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही सब कुछ तय करते हैं, इसलिए मेरे जैसा एक सामान्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन कर देश की सेवा करने का अवसर पा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी निर्णय इस बात से नहीं होता कि एक व्यक्ति या एक परिवार क्या चाहता है बल्कि हमारे यहां निर्णय इस बात से होते हैं कि कार्यकर्ता क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हमारी पार्टी के डीएनए में है। यह एक कैडर बेस्ड पार्टी है, इसलिए पार्टी और सरकार दोनों के लिए कार्यकर्ताओं का फीडबैक बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसके आधार पर सरकारी योजनाओं को जमीन पर साकार करना भी आसान होता है, जिसे मौजूदा कार्यकाल में हम लगातार देखते आए हैं। 

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दरवाजे किसी खास जाति या फिर किसी बड़े परिवार से संबद्ध होने पर नहीं खुलते हैं बल्कि इस पार्टी के दरवाजे मेहनत, परिश्रम और लगन के बल पर खुलते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को दो प्रधानमंत्री दिए हैं जो किसी बड़े परिवार में पैदा नहीं हुए। उनके पास कोई बहुत ज्यादा संपत्ति नहीं थी, फिर भी उन्हें अपनी मेहनत, अपनी लगन के बल पर इतने बड़े पद पर बैठ कर सेवा करने का अवसर मिला। आज अगर भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन सका है तो इसकी सबसे बड़ी वजह पार्टी के भीतर का लोकतंत्र है और अपने कार्यकर्ताओं के इसी सामर्थ्य पर ही 2019 के लोकतंत्र का महापर्व भी हमारे नाम होगा।

 

श्री मोदी ने कहा कि मेरा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं देश की जनता से आग्रह है भाजपा कि संस्कृति, भाजपा की कार्यपद्धति, भाजपा के संगठन का स्वरूप, कार्यकर्ता की भूमिका यह सब बातें भी लोगों तक पहुँचाए, लोगों को भाजपा को क़रीब से देखने और काम करने का अवसर दें। जब जनता, भारतीय जनता पार्टी और बाक़ी पार्टियों में अंतर समझेगी तो उनके लिए यह निर्णय आसान हो जाएगा की देश की सेवा का दायित्व किसे दें।

 

कांग्रेस के तथाकथित गठबंधन पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए कांग्रेस छोटे दलों से सहायता मांग रही है। ये गठबंधन कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए नहीं है, बल्कि कांग्रेस का अस्तित्व बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि 1998-1999 में पचमढ़ी में आयोजित कॉन्क्लेव में कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित किया था और उस प्रस्ताव में उनका घमंड साफ झलक रहा था। इस प्रस्ताव में उन्होंने कहा था कि हमें किसी सहयोगी की जरूरत नहीं है! लेकिन आज इन्हें अपना अस्तित्व बचाने के लिए गठबंधन का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता समझदार है। विपक्ष का गठबंधन तेल और पानी का मेल है। उन्होंने कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि तेल और पाने के मेल के बाद न तो तेल किसी काम का रह जाता है और न ही पानी। इस विपक्षी गठबंधन में भी ऐसा ही है।

 

विपक्षी गठबंधन पर हमला जारी रखते हुए श्री मोदी ने कहा कि इस तथाकथित महागठबंधन में वे लोग शामिल हैं जो कभी एक दूसरे से आंख से आंख नहीं मिलाते थे लेकिन आज वे एक साथ मंच साझा कर रहे हैं। अगर आज इन दलों को लगता है कि वे एक साथ आएंगे और लोग ये भूल जाएंगे तो उन्हें यह समझना चाहिए कि देश की जनता मूर्ख नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन, एक महा-मिलावट है और आप जानते हैं कि मिलावटी चीज सेहत के लिए कितनी खराब होती है और यह महामिलावट तो देश को ICU में डाल सकती है। इस महा-मिलावट का टीवी स्क्रीन पर बड़ा प्रभाव देखा जा सकता है, लेकिन लोगों के दिलों में इसका कोई प्रभाव नहीं है, क्योंकि लोग जानते हैं कि यह गठबंधन अवसरवादी, वंशवादी और भ्रष्ट लोगों का गठबंधन है। देश की जनता जानती है कि ऐसे गठबंधन से न तो देश मजबूत रहता है और न ही देश में स्थिरता रहती है जिसकी किसी भी देश की प्रगति में सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है।

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please लॉगिन