Press release by BJP National Media Head, Shri Anil Baluni on 01 Mar 2019


01-03-2019
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह कल उमरिया (मध्य प्रदेश) से करेंगे देशव्यापी विजय संकल्प बाईक रैली का शुभारंभ

*************

कल देश भर में एक करोड़ से अधिक भाजपा कार्यकर्ता निकालेंगे विजय संकल्प बाईक रैली

*************

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह कल एकदिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश में रहेंगे, जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 

श्री शाह कल पूर्वाह्न 11 बजे उमरिया (मध्य प्रदेश) पहुंचेंगे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात् वे 11:15 बजे अमर शहीद स्टेडियम, उमरिया से ही देशव्यापी विजय संकल्प बाईक रैली का शुभारंभ करंगे। वे स्वयं भी बाईक रैली में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम देश भर में मंडल, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित किये जायेंगे जिसमें एक करोड़ से अधिक भाजपा कार्यकर्ता बाईक रैली निकालकर जन-जन से संपर्क करेंगे एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियों को उन तक पहुंचाएंगे।

 

विजय संकल्प बाईक रैली देश के सभी राज्यों में आयोजित की जायेगी। उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों सहित पश्चिम बंगाल के सभी 294, महाराष्ट्र के सभी 288, बिहार के सभी 243, तमिल नाडु के सभी 234, मध्य प्रदेश के सभी 230, कर्नाटक के सभी 224, राजस्थान के सभी 200, गुजरात के सभी 182, आंध्र प्रदेश के सभी 175 ओडिशा के सभी 147 और केरल के सभी 140 विधान सभा क्षेत्रों में बाईक रैली आयोजित की जायेगी। देश भर के कुल 4120 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 3500 से अधिक जगहों पर यह रैली निकाली जायेगी। 

 

ज्ञात हो कि विगत तीन फरवरी को श्री शाह ने पार्टी के एक माह तक चलने वाले व्यापक अभियान “संकल्प पत्र: भारत के मन की बात, मोदी के साथ" कार्यक्रम की शुरुआत के समय चार कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए जन-जन तक महासंपर्क करने की बात कही थी। कल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जी ने भी ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं से विजय संकल्प बाईक रैली में पूरे उत्साह से भाग लेने का आह्वान किया था।

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please लॉगिन