Press Release : Hon'ble Union Home Minister & Minister of Cooperation & Senior BJP Leader Shri Amit Shah paid last tributes to respected Madan Das Devi ji in Pune


द्वारा Shri Amit Shah -
25-07-2023
Press Release

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने पुणे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय मदनदास देवी जी को श्रद्धांजलि दी

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज मंगलवार को पुणे पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय श्री मदनदास देवी जी के पार्थिव शरीर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात हो कि आदरणीय श्री मदनदास देवी जी का कल 24 जुलाई 2023 को निधन हो गया था। आरएसएस और अख‍िल भारतीय विद्यार्थी परिषद में उन्होंने विभिन्न दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया था। आज विधिवत पुणे में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।

 

श्री शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि मदनदास देवी जी का ऐसा व्यक्तित्व था कि वे जिससे भी मिलते थे, उसके जीवन में अपने उच्च सिद्धांतों से एक अमिट छाप छोड़ देते थे। श्री गुरुजी के आदर्शों पर चलकर उन्होंने 'युवा शक्ति' को 'राष्ट्रशक्ति' बनाने में अपना जीवन समर्पित कर दिया।

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी परिषद को आदरणीय श्री मदनदास देवी जी ने एक बटवृक्ष की तरह सींचा और उसके विस्तार में अहम योगदान दिया। निःस्वार्थ भाव से राष्ट्रसेवा व संघ कार्य में अपना जीवन समर्पित करने वाले आदरणीय श्री मदन दास जी का जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।

 

श्री शाह ने कहा कि आदरणीय श्री मदनदास देवी जी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणापुंज के समान थे। उनके स्वर्गवास से करोड़ों कार्यकर्ता शोकाकुल हैं। देश और विचारधारा के लिए जीने वाले ऐसे निष्ठावान स्वयंसेवक को कोटि-कोटि नमन। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति! शांति!

 

Tweets:

      https://twitter.com/AmitShah/status/1683751724400644097

      https://twitter.com/AmitShah/status/1683327100244336642

****************

 

To Write Comment Please लॉगिन