भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा गुजरात के तापी में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु


08-09-2016
Press Release

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा गुजरात के तापी में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

मोदी सरकार ने देश को एक भ्रष्टाचार विहीन, लोकाभिमुख और पारदर्शी शासन दिया है: अमित शाह
*************
आज दुनिया भी यह मानने लगी है कि 21वीं सदी भारत की सदी है: अमित शाह
*************
राहुल गांधी को पहले यूपीए सरकार के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किये गए 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले और भ्रष्टाचार का हिसाब देना चाहिए: अमित शाह
*************
कांग्रेस की गरीब विरोधी और विकास विरोधी नकारात्मक राजनीति का ही परिणाम है कि 400 से अधिक संसद सदस्यों वाली पार्टी आज 44 पर सिमट कर रह गई है: अमित शाह
*************
कांग्रेस ने गुजरात को कर्फ्यू में धकेला जबकि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य को कर्फ्यू मुक्त बनाने का काम किया है: अमित शाह
*************
भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात को देश में श्रेष्ठ बनाया: अमित शाह
*************
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कश्मीर-कश्मीर की रट लगाए रखते थे, आजकल बलूचिस्तान बचाने में लगे हुए हैं: अमित शाह
*************

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अमित शाह ने आज गुरुवार को गुजरात के तापी में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से 2017 में गुजरात में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने बनाने के लिए कमर कसने का आह्वान किया।

bjp_national_president_shri_amit_shah_address_karyakarta_sammelan_of_south_zone_at_tadkuva_ta_vyara_dist_tapi_gujarat_on_september_08_2016

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की आँखों पर इटैलियन चश्मा चढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मोदी सरकार के ढ़ाई वर्षों के कामकाज का हिसाब मांग रहे हैं लेकिन पहले उन्हें यूपीए सरकार के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किये गए 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले और भ्रष्टाचार का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले ढ़ाई वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त्व में केंद्र की भाजपा-नीत एनडीए सरकार पर विरोधी भी भ्रष्टाचार का एक भी आरोप लगा नहीं सके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इसी गरीब विरोधी और विकास विरोधी नकारात्मक राजनीति का परिणाम है कि 400 से अधिक संसद सदस्यों वाली पार्टी आज 44 पर सिमट कर रह गई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, केरल, बंगाल, असम - एक के बाद एक राज्य में हारने के बाद भी कांग्रेस फिर से सत्ता में आने के सपने देख रही है, इससे बढ़कर हास्यास्पद बात और क्या हो सकती है।

bjp_national_president_shri_amit_shah_address_karyakarta_sammelan_of_south_zone_at_tadkuva_ta_vyara_dist_tapi_gujarat_on_september_08_2016

श्री शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ढ़ाई वर्षों के कार्यकाल को दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाला कार्यकाल बताते हुए कहा कि आज दुनिया भी यह मानने लगी है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को एक भ्रष्टाचार विहीन, लोकाभिमुख और पारदर्शी शासन दिया है।

bjp_national_president_shri_amit_shah_address_karyakarta_sammelan_of_south_zone_at_tadkuva_ta_vyara_dist_tapi_gujarat_on_september_08_2016

पाक को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज सीमा पर पाकिस्तान से आयी गोलियों का जवाब गोले से दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तानी सैनिक भले ही गोलीबारी की शुरुआत करती है पर उसका अंत भारतीय सैनिक ही करते हैं। उन्होंने कहा कि पाक सेना को ईट का जवाब पत्थर से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कश्मीर-कश्मीर की रट लगाए रखते थे, आजकल बलूचिस्तान बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में अमरीका, चीन, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, रूस समेत पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी को दुनिया भर में मिल रहा सम्मान भारतीय जनता पार्टी या एनडीए सरकार का नहीं बल्कि 125 करोड़ भारतवासी का सम्मान है।

bjp_national_president_shri_amit_shah_address_karyakarta_sammelan_of_south_zone_at_tadkuva_ta_vyara_dist_tapi_gujarat_on_september_08_2016

कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए श्री शाह ने कहा कि वर्ष 1995 के बाद से गुजरात में निरंतर कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है और इसके बाजूद कांग्रेस इस बार राज्य की सत्ता में आने का सपना देख रही है। उन्होंने कांग्रेस पर गुजरात को कर्फ्यू में धकेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य को कर्फ्यू मुक्त बनाने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 2017 में एक बार फिर से गुजरात में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए एकजुट हो जाएं।

(महेंद्र पांडेय)
कार्यालय सचिव

To Write Comment Please लॉगिन