भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति 14 सितम्बर 2017


14-09-2017
Press Release

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह देश के सभी राज्यों में कुल 110 दिनों के अपने विस्तृत प्रवास कार्यक्रम के तहत कल से झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

भाजपा अध्यक्ष 15 सितंबर को प्रातः 10:20 बजे रांची पहुंचेंगें। रांची पहुंचने पर श्री शाह का भव्य स्वागत किया जाएगा। श्री शाह पूर्वाह्न 11:30 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय, रांची में झारखंड भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्यों, सांसदों, विधायकों, प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, मोर्चा महामंत्रियों, प्रकोष्ठों के संयोजकों, जिला संगठन प्रभारियों, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्रियों, जिला परिषद् अध्यक्षों, महापौर और निगम एवं आयोग अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर दो बजे इसी स्थान पर वे प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला संगठन प्रभारियों एवं प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। अपराह्न तीन बजे श्री शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही मोर्चा अध्यक्षों, मोर्चा महामंत्रियों, प्रकोष्ठों के संयोजकों, मोर्चा प्रभारियों एवं कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श करेंगे। शाम चार बजे श्री शाह रिम्स ऑडिटोरियम, रांची में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सम्पूर्ण वांग्मय का लोकार्पण करेंगे और समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को संबोधित करेंगे। सायं छः बजे वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में विभागों एवं प्रकल्पों के संयोजकों और कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात् शाम साढ़े सात बजे वे इसी स्थान पर आजीवन सहयोग निधि के सदस्यों, कोर ग्रुप के सदस्यों और कार्यालय निर्माण समिति के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि 08:30 बजे वे बीएनआर होटल, रांची में प्रदेश के भाजपा सांसदों एवं विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

अगले दिन, 16 सितंबर को प्रातः 11 बजे श्री शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 12 बजे हरमू मैदान, रांची में विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित महिला लाभार्थियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात् डेढ़ बजे वे आदिवासी परिवार के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर ढाई बजे वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। अपराह्न 03:45 बजे वे प्रदेश कार्यालय में ही आईटी विभाग, सोशल मीडिया विभाग, मीडिया संपर्क विभाग एवं कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। शाम 04:45 बजे वे इसी स्थान पर चुनाव प्रबंधन समिति एवं कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे। सायं छः बजे श्री शाह बीएनआर होटल में समाज के विशिष्ट जनों एवं कोर ग्रुप के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। रात्रि 9 बजे वे इसी स्थान पर प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक करेंगे।

तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन 17 सितंबर को भाजपा अध्यक्ष प्रातः 9 बजे अरगोड़ा, रांची पहुंचेंगे जहां वे सेवा दिवस के तहत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेंगे। ज्ञात हो कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन है और इस दिन को भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकारों एवं संगठन ने सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम के पश्चात् श्री शाह सुबह 10:30 बजे महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान् बिरसा मुंडा के गाँव उलिहातू, खूंटी पहुंचेंगे जहां वे सेवा दिवस के तहत आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे भगवान् बिरसा मुंडा के जनस्थान पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। तत्पश्चात् वे सेवा दिवस के अवसर पर आयजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। वे उलिहातू में राज्य सरकार की ओर से राज्य के गरीब लोगों को घर मुहैया कराने की योजना के तहत भवन निर्माण कार्यक्रम का शिलान्यास करेंगे। साथ ही, वे गरीबों के लिए आयोजित मेडिकल कैंप का भी शुभारंभ करेंगे। दोपहर दो बजे वे प्रदेश भाजपा कार्यालय, रांची में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती कार्य विस्तारकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती कार्य विस्तारक योजना के अंतर्गत झारखंड में संगठन के हजारों कार्यकर्ता बूथ-स्तर पर पार्टी की मज़बूती के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, विदित हो कि देश भर में चार लाख से अधिक कार्यकर्ता इस कार्य विस्तारक योजना के तहत 15 दिन, छह महीना और एक साल के लिए पूर्णकालिक के रूप में बूथ-स्तर पर पार्टी की मज़बूती के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।

(महेंद्र पांडेय)
कार्यालय सचिव

 

To Write Comment Please लॉगिन