BJP press release


11-04-2022
Press Release

 

प्रेस विज्ञप्ति

 

आम आदमी पार्टी विशेषकर अरविंद केजरीवाल की हिमाचल विरोधी कार्यशैली से रुष्ट होकर आज दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष- श्रीमती ममता ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष- श्रीमती सोनिया बिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष- श्रीमती संगीता, उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष- श्री डी. के. त्यागी और प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया- श्री आशीष कुमार को केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी जी, पार्टी महासचिव व सांसद श्री अरुण सिंह जी व राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी डॉ संजय मयूख जी उपस्थित रहे। हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप केसरी जी, संगठन महामंत्री श्री सतीश ठाकुर जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा में शामिल होने वाले नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि 8 अप्रैल को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी की उपस्थिति में हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी समेत 'आप' के अन्य नेता सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी तो बौखलाहट में ‘आप’ के नेताओं ने उन नेताओं पर गंभीर आरोप लगाये जिन्होंने वर्षों तक ‘आप’ के लिए काम किया, साथ ही महिलाओं का अपमान करने का भी काम किया.  केजरीवाल जी तो सोचकर चले थे हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने लेकिन उन्हें वहां अपना संगठन बचाना मुश्किल हो रहा है. कार्यकर्ताओं की अनदेखी करना एक आदत सी बन गई आम आदमी पार्टी की, इसी वजह से उनके नेता ‘आप’ को छोड़ कर जा रहे हैं.  

 

इस अवसर पर अनूप केसरी ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपना घर-बार और व्यवसाय त्यागकर जिन लोगों ने पार्टी को प्रदेश में खड़ा करने का काम किया, उसकी अनदेखी होने लगी. पंजाब चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आप की दिल्ली की टीम यहां प्रदेश में आकर बैठ गई, जिन्हें यहां की भौगोलिक परिस्थितियों का अता पता नहीं था और न ही संगठन का ज्ञान था। इसके बाद दिल्‍ली से आए नेता अपनी चलाने लगे। मंडी के रोड शो का हिस्सा भी उन्हें नहीं बनाया गया। सात आठ साल से जो कार्यकर्ता लगे हुए थे उनको कोई रोड शो में जगह नहीं दी गई। रोड शो में पार्टी अपने आप को ही प्रमोट करने आई थी। दिल्ली के नेताओं को बिना प्रदेश पदाधिकारियों से सलाह किए यहां भेज दिया गया। उन्होंने आते ही पार्टी का कांग्रेसीकरण कर दिया। कोई अन्य पार्टी को छोड़ आए लेकिन पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं थी. जब हमने ‘आप’ की नीतियों और माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का विश्लेषण किया तब समझ आया कि  हम तो अब तक फर्जी देशभक्त के पीछे बेवजह भाग रहे थे.  आज पूरा देश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में चल रही अविरल विकास यात्रा में अपनी सहभागिता दे रहा है। यह हम सब की जिम्मेवारी है कि सब एकजुट होकर देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। आज देश में अगर कोई असली मायने में संस्थागत राजनीतिक दल है तो भाजपा है। हमारा देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है, उसके लिए आज देशहित में कोई दल और कोई नेता सबसे उपयुक्त और मजबूती से खड़ा है, तो वो भाजपा और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

 

महेंद्र पांडेय

(कार्यालय सचिव)

 

 

To Write Comment Please लॉगिन