BJP Press release on 28 July 2017 Hindi


28-07-2017
Press Release

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह देश के सभी राज्यों में कुल 110 दिनों के अपने विस्तृत प्रवास कार्यक्रम के तहत कल से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

भाजपा अध्यक्ष 29 जुलाई को सुबह 10:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। श्री शाह पूर्वाह्न 11:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों, मेयर, क्षेत्रीय अध्यक्षों, क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश प्रवक्ताओं, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्षों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश सह-प्रभारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात् वे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ही समाज के प्रभावी समूहों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। अपराह्न तीन बजे वे इसी स्थान पर प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों एवं प्रदेश प्रभारियों की बैठक करेंगे। श्री शाह अपराह्न तीन बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सहयोगी दलों के साथ वार्ता करेंगे। इसके पश्चात वे सायं छह बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियो के साथ बैठक करेंगे। रात्रि 8:30 बजे वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष 30 जुलाई को सुबह 10 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में विभाग एवं प्रकल्प प्रमुखों की बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे वे इसी स्थान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी कार्य विस्तारक योजना के तहत चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक करेंगे। शाम चार बजे वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही कोर ग्रुप की पीपीटी प्रस्तुति पर समीक्षा बैठक करेंगे। सायं छह बजे श्री शाह अटल कन्वेंशन सेंटर, लखनऊ में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। रात्रि 8 बजे वे मुख्यमंत्री आवास पर मीडिया के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भोजन करेंगे।

तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन 31 जुलाई को श्री शाह सुबह 10 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय, लखनऊ में आजीवन सहयोग निधि एवं कार्यालय निर्माण समिति की बैठक करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे वे इसी स्थान पर मोर्चा एवं प्रकोष्ठ की बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी संचालन समिति एवं अभियान प्रमुख की बैठक करेंगे। अपराह्न तीन बजे श्री शाह भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती कार्य विस्तारक योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में संगठन के हजारों कार्यकर्ता बूथ-स्तर पर पार्टी की मज़बूती के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, विदित हो कि देश भर में चार लाख से अधिक कार्यकर्ता इस कार्य विस्तारक योजना के तहत 15 दिन, छह महीना और एक साल के लिए पूर्णकालिक के रूप में बूथ-स्तर पर पार्टी की मज़बूती के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।

To Write Comment Please लॉगिन