BJP Press Release


22-11-2021
Press Release

 

 

प्रेस विज्ञप्ति

 

गौरवशाली अतीत की नींव पर ही एक उज्जवल भविष्य का निर्माण होता है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जो हमेशा हमारे देश की जड़ों से जुड़ा  रहा है। हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि हम कौन हैं और हमारा इतिहास क्या है। यही सिद्धांत हमारी अपनी पार्टी के प्रति हमारे दृष्टिकोण पर भी लागू होता है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हाल ही में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नमो ऐप के एक नए और अनोखे मॉड्यूल का उद्घाटन किया। ये मॉड्यूल है 'कमल पुष्प'

कमल पुष्प एक नेक पहल है, जहां लोग भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के उन कार्यकर्ताओं की जीवनी से जुड़े लेख अपलोड कर सकते हैं, जिन्होंने सेवा सहयोग और संस्कार की भावना से लोगों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

माननीय प्रधानमंत्री जी ने भारतीय जन संघ और भारतीय जनता पार्टी  की पीढ़ियों के बलिदान के बारे में एक भावनात्मक भाषण दिया, जिनके अथक प्रयासों से दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का निर्माण हुआ है। उन्होंने लोगों को अतीत के प्रेरक कार्यकर्ताओं के जीवन और समय का दस्तावेजीकरण करने के लिए कमल पुष्प मॉड्यूल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

दरअसल, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने तो यहां तक ​​कह दिया कि यह नमो ऐप का सबसे अहम हिस्सा है और वो चाहते हैं कि हैं कि हर बीजेपी कार्यकर्ता इसके लिए समय निकाले और उन कार्यकर्ताओं के प्रेरक जीवनियों को संग्रहित करे। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो कैडर और परंपरा पर चलती है,  कि वंश या परिवार पर  इसलिए आज के कार्यकर्ताओं के लिए पुराने कार्यकर्ताओं की कहानियों से जुड़ना बेहद जरूरी है।

कमल पुष्प टेक्नोलॉजी और ट्रेडिशन का एक फ्जूयन (मिश्रण) है, जहां एक मोबाइल ऐप जैसी नवीनतम तकनीक का उपयोग करके अतीत का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। कार्यकर्ता इस मॉड्यूल में फोटो, वीडियो, अखबार की कटिंग, लिंक अपलोड कर सकते हैं और यहां तक ​​कि लिख भी सकते हैं।

पार्टी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए एक व्यापक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम शुरू किया है, जो  राष्ट्र निर्माण के लिए खुद को समर्पित कर देने वाले कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों की निस्वार्थ सेवा को संग्रहित करने, संगठित करने और प्रसारित करने के लिए है।

(महेंद्र कुमार)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please लॉगिन