BJP Press Release


12-01-2022
Press Release

 

प्रेस विज्ञप्ति

 

उत्तर प्रदेश से कांग्रेस विधायक श्री नरेश सैनी, समाजवादी पार्टी के विधायक श्री हरिओम यादव और पूर्व सपा विधायक श्री धर्मपाल यादव ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी, उप-उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, उप-मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी की गरिमामय उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह और उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी महानुभावों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई और पट्टिका पहना कर भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया।

 

श्री स्वतंत्र देव सिंह ने नव आगंतुक नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है इनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पार्टी के चुनाव अभियान को और मजबूती मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन में ये लोग काम करेंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

 

पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक श्री नरेश सैनी, समाजवादी पार्टी के विधायक श्री हरिओम यादव और पूर्व सपा विधायक श्री धर्मपाल यादव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नयी कहानी लिखी है। डबल इंजन की सरकार में ही उत्तर प्रदेश का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि हम निःस्वार्थ भाव से पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे।

 

महेंद्र कुमार

(कार्यालय सचिव)

To Write Comment Please लॉगिन