BJP Press Release


27-01-2022
Press Release

 

 

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के पूर्व सांसद श्री राकेश सचान, समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री श्री शिवकांत ओझा और सपा के विधायक श्री शरद वीर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

 

 

भारतीय जनता पार्टी के नेता और केन्द्रीय मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा केन्द्रीय मंत्री श्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने आज केन्द्रीय कार्यालय में कांग्रेस के पूर्व सांसद श्री राकेश सचान, समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री श्री शिवकांत ओझा और सपा के विधायक श्री शरद वीर सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराए. उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी और सह मीडिया प्रमुख श्री संजय मयूख कि उपस्थिति में पार्टी शामिल हुए नेताओं का स्वागत किए और अंगवस्त्रम पहनाए.

 

श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जन कल्याण और विकास कार्य तेजी हो रहे हैं और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जन कल्याण और विकास का जन अभियान चल रहा है, इससे प्रभावित होकर कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक श्री राकेश सचान, समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री श्री  शिवकांत ओझा और सपा के जलालाबाद से विधायक श्री शरद वीर सिंह भाजपा में शामिल हुए है.

 

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री श्री नकवी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है. पहले गुंडा, माफिया और बाहुबलियों कि सरकार थी, महिला, दलित, किसान, सभी लोग भय के माहौल में जीते थे, अब वह दौर ख़त्म हो गया है.ऐसा माहौल अब दोबारा नहीं आएगा. 

 

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी ने कहा कि दिल्ली कार्यालय सहित पार्टी के उत्तर प्रदेश के मुख्यालय और इकाई कार्यालयों में नेता और कार्यकर्त्ता भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं, यह इंगित कर रहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा कि लहर चल रही है.

महेंद्र कुमार

(कार्यालय सचिव)

 

  

 

 

 

 

To Write Comment Please लॉगिन