Condolence Message : BJP Working President, Shri J.P. Nadda on the demise of Hon'ble Shri Arun Jaitley ji


24-08-2019
Press Release

 

 

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा जारी शोक संदेश

 

पूर्व वित्त एवं रक्षा मंत्री, हमारे वरिष्ठ नेता और बहुआयामी प्रतिभा के धनी श्री अरुण जेटली जी के आकस्मिक निधन से हृदय अत्यंत शोक-संतप्त है। उनका निधन मेरे लिए अत्यंत असहनीय है। वे एक उत्कृष्ट राजनेता, प्रसिद्ध अधिवक्ता, प्रतिबद्ध कार्यकर्ता, प्रखर वक्ता और बेहतरीन प्रशासक थे। उनका निधन केवल भारतीय जनता पार्टी बल्कि देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश, समाज और भारतीय जनता पार्टी को समर्पित कर दिया।

 

श्री अरुण जेटली जी अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में अनेकों दायित्वों पर रहते हुए अंतिम समय तक राष्ट्र सेवा में लगे रहे। उनके जाने से भारतीय राजनीति में जो शून्य आया है, उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है। संसद के अंदर उनके प्रभावी भाषणो की गूँज, कठिन से कठिन समस्या के समय भी उनका मुस्कराता हुआ चेहरा सदैव हमारे साथ रहेगा। अरुण जी के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के दौरान वित्त मंत्री के रूप में श्री जेटली ने केवल देश को विश्व की सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में प्रतिष्ठित किया, बल्कि एक राष्ट्र - एक करजीएसटी' के स्वप्न को भी साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सरकार के दौरान भी कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों को संभाला। उन्होंने संगठन और सरकार कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं का निर्वहन किया। एक ओजस्वी वक्ता और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में वे हमेशा देश के विकास के प्रति समर्पित रहे। हम सभी उनके ऊर्जा-वान जीवन से आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा लेते रहेंगे। उनका जाना देश के लोकतंत्र के मंदिर संसद के लिए भी बड़ी क्षति है।

 

भारत के वित्त मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ही एनडीए सरकार ने भ्रष्टाचार, काले धन, नकली मुद्रा और आतंकवाद पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 9 नवंबर, 2016 से 500 और 1000 रुपये के नोटों का ऐतिहासिक विमुद्रीकरण किया। इतना ही नहीं, भारत जैसे विशाल देश में पहली बारएक राष्ट्र, एक कर" के स्वप्न को साकार करते हुएजीएसटी' लागू किया। ये उनके कुशल प्रबंधन का ही परिणाम है कि जीएसटी काउंसिल में आज तक सभी निर्णय आम सहमति से लिया गया है। एक वित्त मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान शेल कंपनियों पर अंकुश लगा, बेनामी संपत्ति क़ानून पास हुआ, विदेशों से हवाला के जरिये आने वाले काले-धन के कानूनों का पुनर्निधारण किया गया और बिना कर बढ़ाए हुए रिकॉर्ड कर संग्रह किया गया। जन-धन खाता, ईज ऑफ डूइंग रैंकिंग में सुधार, स्वरोजगार के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की रिकॉर्ड सफलता और मंहगाई को काबू में रखते हुए भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थयवस्था के रूप में प्रतिष्ठित करने जैसी कई बेमिसाल उपलब्धियां उनके कार्यकाल में भारत के हिस्से आई।

 

श्री जेटली ने आपातकाल के दौरान देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए डटकर दमनकारी ताकतों का मुकाबला किया और जेल भी गए। वे 2000 से लगातार राज्य सभा से सांसद रहे। 2009 से 2014 तक वे राज्य सभा में विपक्ष के नेता रहे। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के भी संयोजक रहे। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार संभाला और महत्वपूर्ण सुधार किये।

 

प्रखर एवं ओजस्वी वक्ता, प्रभावी पार्लियामेंटेरियन और कुशल प्रशासक के रूप में श्री अरुण जेटली ने हमेशा देश को एक नई गति दी। देश सदैव उनके योगदान को स्मरण करता रहेगा और उनका ऋणी रहेगा। विगत कई वर्षों में हर विषय पर उनका मार्गदर्शन मिला।  

 

हमारे वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली जी के आकस्मिक निधन से भाजपा परिवार का प्रत्येक सदस्य शोकाकुल और स्तब्ध है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति दे। शांतिः

 

Twitter:

 

************************

To Write Comment Please लॉगिन