Press Release by BJP Kisan Morcha


23-04-2022
Press Release

 

भाजपा किसान मोर्चा प्रेस विज्ञप्ति

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर जी के नेतृत्व में संपन्न  राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन विचार विमर्श हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय श्री राजकुमार चाहर जी ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन में चल रहे कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए और जिन प्रदेशों में भाजपा विपक्ष की भूमिका निभा रही है वहां जन सरोकार के मुद्दों को उठाते हुए एक जन आंदोलन सत्ताधारी दल के खिलाफ खड़ा करना चाहिए दूसरी ओर जिन राज्यों में भाजपा सत्ता में है, वहां पर भाजपा किसान मोर्चा को किसान हितैषी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

 

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर जी ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प गौ आधारित प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन का रूप देने के लिए कृतसंकल्प हो जाना चाहिए। श्री चाहर जी ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा गंगा किनारे बसे बिहार के पटना शहर से पदयात्रा व किसान सभा कर प्राकृतिक खेती के कार्यक्रम का शुभारंभ करेगी। साथ ही भाजपा किसान मोर्चा संपूर्ण देश में ग्राम संयोजक व सह संयोजक नियुक्त करेगा तथा FPO व प्राकृतिक खेती पर भी सेमिनार का आयोजन करेगा जिससे हमारे किसान भाई जागरूक हो सकें।

 

(मनोज यादव)

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

भाजपा किसान मोर्चा

To Write Comment Please लॉगिन