Press Release by BJP Kisan Morcha


01-10-2022
Press Release

 

भाजपा किसान मोर्चा प्रेस विज्ञप्ति

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर जी के नेतृत्व में उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर  दिनांक 29-30 सितंबर को देहरादून उत्तराखंड में विधिवत संपन्न हुआ।उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर में दिल्ली,हिमाचल, हरियाणा,जम्मू कश्मीर, लद्दाख एवं उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए।विदित है कि भाजपा किसान मोर्चा पहली बार 9 जोनों में किसान मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर विधिवत संपन्न करा रहा हैं।

भाजपा किसान मोर्चा उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र का प्रारंभ भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर जी के अध्यक्षीय भाषण  से हुआ। उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड  प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की भी उपस्थिति रही।

भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर ने कहा की आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष जी के मार्गदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा ने पहली बार जोन स्तर पर प्रशिक्षण कराने का निर्णय लिया और भाजपा किसान मोर्चा अभी तक विधिवत रूप से 7 जोनों में प्रशिक्षण करा चुका है और बाकी बचे 2 ज़ोन का प्रशिक्षण भी 10 अक्टूबर तक संपन्न हो जाएंगे।

 

भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर जी ने कहा की जमीनी स्तर पर विपक्ष की हैसियत भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों के बराबर भी नहीं है भारतीय जनता पार्टी के मूल संगठन की बराबरी तो विपक्ष आने वाले 100 सालों तक भी नहीं कर पाएगा।

 

भाजपा किसान मोर्चा के उत्तर क्षेत्रीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न संगठनात्मक विषयों एवमं कृषि संबंधित विषयों- प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, एपीओ पर कृषि वैज्ञानिकों एवं प्रोफेसरों का प्रेजेंटेशन रहा।

प्रशिक्षण शिविर में उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय जी एवं कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी जी का भी विशेष उद्बोधन रहा।समापन सत्र में भाजपा संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष जी का संगठनात्मक विषयों पर विशेष मार्गदर्शन मिला।

(मनोज यादव)

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

भाजपा किसान मोर्चा

To Write Comment Please लॉगिन