प्रेस विज्ञप्ति
भाजपा किसान मोर्चा माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर को किसान-जवान सम्मान दिवस के रूप में मनाएगा।
भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर देश के प्रत्येक ज़िलों में भारत के कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाले प्रगतिशील किसानों व भूतपूर्व सैनिकों व शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसानों जवानों भूतपूर्व सैनिकों व ग्रामीण जनता के कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला जाएगा।
मनोज यादव
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
किसान मोर्चा
To Write Comment Please लॉगिन