Press release by BJP Kisan Morcha on 20.05.2021


20-05-2021
Press Release

 

 

प्रेस विज्ञप्ति

 

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा प्रारंभ किए गए विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का मूल मंत्र सेवा ही संगठन तथा मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान देशभर में में चल रहा है।

 

इस अभियान को और मजबूत करने हेतु  भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर  ने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा  देश के प्रत्येक जनपद  के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर  कोविड-19 हेल्प डेस्क* *one district one health community centre help desk लगाकर स्वयं को सुरक्षित रखते हुए जरूरतमंद लोगों की सेवा एवं जन जागृति करने का निर्णय किया है।

 

भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष चाहर  ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी देशभर के  824 सामुदायिक केंद्रों पर कोविड-19 हेल्प डेस्क का विधिवत उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से दिनांक 21 मई 2021( शुक्रवार) सुबह 10:30 बजे करेंगे।

 

भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेंद्र यादव, सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी ,सभी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, जिला अध्यक्ष व स्थानीय कार्यकर्ता  उपस्थित रहेंगे।

 

भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष  ने बताया कि सेवा ही संगठन के तहत प्रारंभ किए जा रहे प्रत्येक जनपद में एक सामुदायिक केंद्र पर कोविड-19 हेल्प डेस्क पर किसान मोर्चा कार्यकर्ता समय अंतराल पर वहां पर उपस्थित रहेंगे। covid-19 हेल्प डेस्क पर किसान मोर्चा कार्यकर्ता लोगों की सभी प्रकार की आवश्यक मदद करेंगे।

 

किसान मोर्चा के कार्यकर्ता  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  द्वारा प्रारंभ किए गए विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के प्रति ग्रामीण अंचल में जनजागृति के साथ-साथ आरोग्य सेतु एप पर उनका रजिस्ट्रेशन कराएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों का  सफलतापूर्वक टीकाकरण हो सके।

 

भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार चाहर  ने कहा कि किसान मोर्चा टीकाकरण अभियान एवं सेवा ही संगठन को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

           प्रेषक

(मनोज यादव)

मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा

 

To Write Comment Please लॉगिन