Press Release by BJP Kisan Morcha


31-01-2023
Press Release

 

भाजपा किसान मोर्चा प्रेस विज्ञप्ति

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक  भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर जी की अध्यक्षता में 29-30 जनवरी को बेलगांव, कर्नाटक में संपन्न हुई।

किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन सत्र में संसदीय बोर्ड के सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एवं राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि जी की उपस्थिति रही। समापन सत्र में भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री गण उपस्थित रहे।

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम एवं भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर जी के अध्यक्षीय भाषण से हुआ।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर जी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जी-20 देशों की अध्यक्षता करने के लिए बधाई दी। श्री राजकुमार चाहर जी ने कहा कि आज भारत यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नए-नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। आज भारत विश्व की उभरती शक्ति बन रहा है। भारत विश्व की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था भी बन गया है।

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए कृषि बजट को 27 हजार करोड़ से बढ़ाकर  एक लाख 35 हजार करोड़ करने का काम किया है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कर उत्पादन लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देने का कार्य किया। साथ ही साथ किसानों को सशक्त, समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मानधन योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, भूमि के स्वास्थ्य को जांचने वाली सॉइल हेल्थ कार्ड योजना,  e naam मंडिया, कुसुम योजना, किसान रेल, किसान उड़ान ऐसी अनेकानेक किसान कल्याणकारी योजनाएं देने का भागीरथी कार्य किया है।

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर जी ने कहा कि किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी यह संकल्प लेती है कि मोटे अनाज को प्रोत्साहित, प्रसारित करने व अधिकाधिक खपत हेतु विभिन्न स्थानों पर सेमिनार व कार्यक्रम आयोजित करेगा । भाजपा किसान मोर्चा यह भी संकल्प लेता है की प्राकृतिक खेती अभियान के तहत 100000 गांवों तक प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु नदियों के किनारे  पदयात्रा एवम सेमिनार आयोजित करेंगे।

भाजपा किसान मोर्चा संकल्प लेता है कि आगामी 24 फरवरी को पीएम सम्मान निधि योजना के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर देश के सभी जिलों में पीएम सम्मान निधि योजना के किसान लाभार्थियों से संपर्क एवं संवाद करने हेतु पीएम किसान लाभार्थी संपर्क- संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा।

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि  संसदीय बोर्ड के सदस्य,  पूर्व मुख्यमंत्री श्री बीएस येदुरप्पा जी ने कहा कि किसान योगी की भूमिका निभाता है वह अपने तप से सभी को अन्न उपलब्ध कराता है कर्नाटक की सरकार ने देश में पहली बार किसानों के बच्चों को छात्रवृत्ति योजना देने का काम किया है।

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय श्री बीएल संतोष जी का  प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संगठन महामंत्री श्री बीएल  संतोष जी ने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाई जा रही किसान हितेषी योजनाओं के किसान लाभार्थियों के घर-घर तक संपर्क अभियान चलाएं एवं किसान मोर्चा सरकार व किसानों के बीच एक सेतु की भूमिका निभाए ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों को पूर्णत लाभ मिल सके। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प ले और किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की पहचान उनके क्षेत्र में एक पदाधिकारी की नहीं बल्कि एक किसान नेता के रूप में उभर कर सामने आनी चाहिए।

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री श्री सिटी रवि जी का चुनावी राज्यों में किसान मोर्चा की भूमिका विषय पर संबोधन रहा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सभी प्रदेश अध्यक्षों ने अपने अपने राज्य की गतिविधियों का एक प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया एवं पूर्ववर्ती कार्यक्रमों की समीक्षा व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर व्यापक चर्चा हुई।

                                       (मनोज यादव)

                                  राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

                                  भाजपा किसान मोर्चा

To Write Comment Please लॉगिन