Press release by BJP Kisan Morcha on 21.06.2021


21-06-2021
Press Release

 

 

प्रेस विज्ञप्ति

 

भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली फिजिकल बैठक  22 जून को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा केंद्रीय कार्यालय में संपन्न होगी। जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री किसान मोर्चा प्रभारी भूपेंद्र यादव  एवं मोर्चा अध्यक्ष राज कुमार चहर का भी मार्गदर्शन मिलेगा।

 

भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक का उद्घाटन सत्र भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के उद्बोधन से होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी किसान मोर्चा को सरकार और जनता के बीच एक सेतू की भूमिका कैसे निभाई जाए इस पर मार्गदर्शन करेंगे। सरकार की सभी किसान हितेषी नीतियों का लाभ जन-जन तक कैसे पहुंचे एवं तीन कृषि कानून जो बिचौलियों के चंगुल से किसानों को मुक्त कराएंगे तथा तथाकथित किसान नेताओं एवं विपक्ष  द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को कैसे रोका जाए इस पर भी मंथन होगा। भाजपा किसान मोर्चा आने वाले समय किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी एक महती भूमिका निभाएगा इस पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का मार्गदर्शन मिलेगा।

 

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री-किसान मोर्चा प्रभारी भूपेंद्र यादव  का भी मार्गदर्शन किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को मिलेगा।

 

मनोज यादव

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

किसान मोर्चा

To Write Comment Please लॉगिन