Press Release by BJP Kisan Morcha


13-02-2023
Press Release

 

भाजपा किसान मोर्चा प्रेस विज्ञप्ति

 

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर जी के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती जागरण अभियान राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यशाला भाजपा केंद्रीय कार्यालय में आज विधिवत संपन्न हुई। उद्घाटन सत्र में विशेष मार्गदर्शन केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी का रहा। संगठन के विषय पर विशेष मार्गदर्शन संगठक आदरणीय श्री वी सतीश जी का रहा। कार्यशाला में सभी प्रदेशों के प्राकृतिक खेती संयोजक, मीडिया संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक, शोध व नीति संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित रहे।

 

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री  नरेंद्र सिंह तोमर ने उद्घाटन सत्र में कहा कि सेना के सिपाही जिस भावना से सीमा की सुरक्षा करते हैं उसी भावना के साथ देश का अन्नदाता धरती मां की सेवा करता है आदरणीय नरेंद्र सिंह तोमर जी ने कहा कि किसान मोर्चा को प्राकृतिक खेती के अभियान को देश के गांव-गांव तक ले जाना चाहिए उन्होंने विशेष रूप से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं के लिए विशेष धन्यवाद दिया क्योंकि आज हमारा किसान सशक्त व आत्मनिर्भर हुआ है तो माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मे चलाई जा रही योजनाओं के द्वारा हुआ है।

 

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर जी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सर्वप्रथम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन कल्याणकारी बजट के लिए धन्यवाद देता हूं जिसमें किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है।

 

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार  चाहर जी ने कहा कि प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिल में किसान बसते हैं और किसानों के दिल में आदरणीय नरेंद्र मोदी जी बसते हैं क्योंकि वह लगातार किसानों के हितों में योजनाएं लेकर आए हैं आज हमारे किसान भाई सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी हो रहे हैं।

 

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर जी ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्राकृतिक खेती को अपनाने के आव्हान के संकल्प को सिद्धि में परिणत करने हेतु प्राकृतिक खेती के अभियान को जाने का संकल्प लिया है इसी के तहत आज राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार  जी ने कहा कि आगामी माह में शुक्रताल, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी एवम  केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र तोमर जी की उपस्थिति में प्राकृतिक खेती के अभियान का शुभारंभ होगा।

 

उन्होंने बताया पहले चरण में मां गंगा के किनारे 5_5 किलोमीटर दोनों तरफ पद यात्राएं  एवम किसान सम्मेलन आयोजित करेंगे और दूसरे चरण में देश के अन्य हिस्सों के नदियों के किनारे प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन हेतु जन जागरण अभियान व पद यात्राएं आयोजित होगी, हजारों कार्यकर्ताओं को प्राकृतिक खेती हेतु प्रशिक्षित करेंगे। प्रदेश व जिला स्तर पर प्राकृतिक खेती सेमिनार प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

 

विदित है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लगातार प्राकृतिक खेती अपनाने  का आव्हान कर रहे हैं और बजट में भी सरकार ने 1 करोड़ किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य बनाया है। आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भाजपा किसान मोर्चा देश के सभी जिलों में पीएम सम्मान निधि के लाभार्थियों से संवाद व किसान सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित करेगा।

 

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  जी को श्री अन्न को प्रोत्साहन देने के लिए एवं मोटे अनाज को  अंतर्राष्ट्रीय मिल्ट वर्ष को मान्यता दिलाने के लिए विशेष धन्यवाद दिया। भाजपा किसान मोर्चा मोटे अनाज के उत्पादन व खपत के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेगा।

 

भाजपा किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण राष्ट्रीय कार्यशाला में माननीय संगठक श्री वी सतीश जी का संगठन पर विशेष मार्गदर्शन मिला, उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एक किसान नेता के रूप में अपनी भूमिका निभानी चाहिए जिससे वहां के स्थानीय किसान आसानी से उनसे जुड़ सके, भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में किसानों को जागरूक करना चाहिए।

 

 

मनोज यादव

भाजपा किसान मोर्चा

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

To Write Comment Please लॉगिन