Press Release by BJP Kisan Morcha


15-12-2023
Press Release

प्रेस विज्ञप्ति

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणा से भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर जी के नेतृत्व में देशभर में नमो कबड्डी कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे है। आज दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा द्वारा नजफगढ़ में आयोजित नमो कबड्डी कार्यक्रम में केंद्रीय युवा खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों व किसान मोर्चा का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चहर जी भी उपस्थित रहे।

केंद्रीय युवा व खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी ने आज नजफगढ़ में दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा द्वारा आयोजित नमो कबड्डी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप  में सम्मिलित हुए।केंद्रीय  युवा व खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी ने अपने उद्बोधन में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर जी व भाजपा किसान मोर्चा की प्रशंसा की, की भाजपा किसान मोर्चा ने देशभर में ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने का एक अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत किया है उन्होंने कहा भाजपा किसान मोर्चा ने माननीय नरेंद्र मोदी जी के युवाओं को खेलों की तरफ प्रोत्साहित करने के आह्वान को साकार करते हुए आज देशभर में ग्रामीण अंचल के युवा भाई बहनों को नमो कबड्डी के माध्यम से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास किया है जिससे ग्रामीण अंचल के युवा खेलों में अपने कौशल, अपने नेतृत्व क्षमता और शारीरिक क्षमता को सशक्त करके खेलो इंडिया के अभियान को साकार करेंगे जिससे आने वाले समय में भारत का खेलों की दुनिया में परचम लहराएगा। केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर जी को मैं विशेष साधुवाद देता हूं कि उन्होंने सभी मोर्चा से एक कदम आगे बढ़ते हुए एक ऐसी नजीर पेश की है जो उनके युवाओं के प्रति संवेदनशील सोच को दर्शाते हैं युवाओं के उत्थान युवाओं के सशक्तिकरण मैं उनकी रुचि को प्रतिबिंबित करते हैं।

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर जी ने कहा कि माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी से प्रेरणा लेते हुए भाजपा किसान मोर्चा ने अभी तक 400 जिलों में लगभग 27000 नमो कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित कराई हैं उन्होंने कहा कि आज भारत सबसे बड़ा युवाओं का देश है और युवाओं का माननीय नरेंद्र मोदी जी के संकल्प विकसित भारत को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा भाजपा किसान मोर्चा ने आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के खेलो इंडिया अभियान से प्रेरणा लेते हुए आज ग्रामीण अंचल के युवाओं को प्रोत्साहित और उनके नेतृत्व क्षमता को आगे बढ़ने का काम किया है जिससे वे आने वाले समय में खेलों की दुनिया में भारत का डंका बजा सके। उन्होंने कहा कि मैं कुछ दिन पहले श्रीनगर में भी नमो कबड्डी कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ था जहां मुझे खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने का मौका मिला और साथ ही साथ यह भी देखने को मिला कि कश्मीर के खिलाड़ी धारा 370 हटाने के बाद किस तरह से खुले मन से खेलों की तरफ भी बढ़ रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा आने वाले समय में बाकी बचे जिलों में भी नमो कबड्डी कार्यक्रम आयोजित कराएगा जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा खेलों के माध्यम से अपनी नेतृत्व क्षमता को विकसित कर विकसित भारत में अपनी अच्छी भूमिका सके।

भाजपा किसान मोर्चा दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित नमो कबड्डी फाइनल मैच में मुख्य अतिथि श्री केंद्रीय युवा व खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी व भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर व प्रदेश के अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत जी के द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और अपने कर कमल से केंद्रीय मंत्री व किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर जी ने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व सर्टिफिकेट भी दिया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ शंभू कुमार जी एवं  दिल्ली प्रदेश महामंत्री श्रीमती कमलजीत सहरावत जी की भी  उपस्थित रही।

(मनोज यादव)

भाजपा किसान मोर्चा

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

 

To Write Comment Please लॉगिन