Press Release by BJP Kisan Morcha


09-08-2024
Press Release

प्रेस विज्ञप्ति

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री राजकुमार चाहर जी ने आज लोकसभा में शून्य काल के दौरान कर्नाटक में एक वर्ष में 1200 किसानों के द्वारा की गई आत्महत्या के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया। श्री चाहर ने कहा कि कांग्रेस के किसान विरोधी कुनीतियों के कारण पिछले 1 वर्ष में 1200 किसानों ने कर्नाटक में आत्महत्या की है। बड़े दुख का विषय यह है कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के मंत्री कहते हैं कि किसान आत्महत्या इसलिए कर रहे हैं कि उन्हें  5 लाख रुपए का मुआवजा मिलता है।

 

श्री चाहर कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना को भी कर्नाटक में बंद कर दिया गया है और लगातार कांग्रेस की किसान विरोधी  कुनीतियों के कारण किसान त्राहिमाम कर रहा है । लोकसभा स्पीकर से श्री चाहर ने एक सर्वदलीय कमेटी बनाने और कर्नाटक भेजने के लिए निवेदन किया ताकि वस्तु स्थिति का पता लगाया जा सके और किसानों के हित में सही फैसले लिए जा सके।

 

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद श्री चाहर ने कहा कि एक तरफ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार है जो किसानों को आत्मनिर्भर सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी जी संसद में किसानों से मिलने का ढोंग करते हैं। किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर  राजनीतिक रोटियां सेकते हैं, यदि राहुल गांधी को किसानों की इतनी चिंता होती तो वह कर्नाटक के कांग्रेस सरकार के मंत्री को बर्खास्त कर देते और कर्नाटक में 1200 किसानों ने जो आत्महत्या की है उनके परिवारों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर के खड़े होते । श्री चाहर ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की जो डबल स्टैंडर्ड की राजनीति है, वह सिलेक्टिव राजनीति है। उसका पर्दाफाश हो चुका है और इससे साफ- जाहिर है कि कांग्रेस पार्टी केवल किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है।

 

(मनोज यादव)

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

भाजपा किसान मोर्चा

To Write Comment Please लॉगिन