Press Release by BJP Kisan Morcha


17-12-2021
Press Release

 

 

प्रेस विज्ञप्ति

 

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिनांक 19 दिसंबर 2021 को अपेरल हाउस, सेक्टर - 44 गुरुग्राम, हरियाणा में आयोजित होगी

 

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक  भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राजकुमार चाहर जी की अध्यक्षता में गुरुग्राम, हरियाण में होगी।  राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ  केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय श्री नरेंद्र तोमर जी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ होगा। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में कार्यक्रम का समापन उद्बोधन भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा जी के द्वारा रहेगा।

 

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में संगठनात्मक विषयों पर माननीय बीएल संतोष जी महामंत्री संगठन का मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त होगा।

 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री सम्मिलित होंगे।

(मनोज यादव)

 

मीडिया प्रभारी

 

किसान मोर्चा

To Write Comment Please लॉगिन