Press release by BJP National General Secretary Shri Arun Singh on 27.03.2021


27-03-2021
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति 

 

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं वरिष्ठ नेताश्री अरुण नारंग पर कातिलानाहमला और दुर्व्यवहार अत्यंत ही बर्बर एवं दुखद है। भाजपा कठोर शब्दों में कांग्रेस के संरक्षण में हो रहे इस कुकृत्य की कड़ी निंदा करती है। कांग्रेस की अमरिंदर सिंह सरकार इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेवार है।

*************

भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि भाजपा विधायक पर जानलेवा हमले के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाय। गुनाहगारों को ऐसी सजा दी जाय जिससे कि यह एक ऐसी मिसाल बने ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न होने पाए।

*************

एक चुने हुए जन-प्रतिनिधि पर इस तरह का नृशंस हमला लोकतंत्र पर काला धब्बा है। सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन में एक चुने हुए जन-प्रतिनिधि पर एक सरकार के संरक्षण में इस तरह के जानलेवा हमले और इस तरह के कुत्सित दुर्व्यवहार की कोई जगह नहीं है।

*************

इस कुकृत्य में निस्संदेह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हैं। जिस तरह से पंजाब सरकार की पुलिस मूकदर्शक बन कर इस कुकृत्य को देखती रही और लोकतंत्र पर काले धब्बे का गवाह बनी, उससे यह सिद्ध होता है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार की इसमें गहरी संलिप्तता है।

*************

 

भारतीय जनता पार्टीपंजाब के फाजिल्का जिला स्थित अबोहर से भाजपा विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अरुण नारंग पर मुक्तसर के मलोट में कांग्रेस सरकार समर्थित उपद्रवियों द्वारा जिस तरह कातिलाना हमला हुआ है, वह अत्यंत ही बर्बर एवं दुखद है। भारतीय जनता पार्टी कठोर शब्दों में कांग्रेस के संरक्षण में हो रहे इस कुकृत्य की कड़ी निंदा करती है। कांग्रेस की अमरिंदर सिंह सरकार इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेवार है।भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि भाजपा विधायक पर जानलेवा हमले के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाय। गुनाहगारों को ऐसी सजा दी जाय जिससे कि यह मिसाल बने और भविष्य में ऐसी घटनाएं न होने पाए।

 

भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन में एक चुने हुए जन-प्रतिनिधि पर एक सरकार (पंजाब की कांग्रेस सरकार) के संरक्षण में इस तरह के जानलेवा हमले और इस तरह के कुत्सित दुर्व्यवहार की कोई जगह नहीं है। यह भारतीय लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है।

 

कांग्रेस सरकार के संरक्षण में उपद्रवियों द्वारा श्री नारंग पर न केवल जानलेवा हमला हुआ बल्कि उन्हें बुरी तरह पीटा गया और उनके कपड़े फाड़ दिए गए।इस कुकृत्य में निस्संदेह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हैं। जिस तरह से पंजाब सरकार की पुलिस मूकदर्शक बन कर इस कुकृत्य को देखती रही और लोकतंत्र पर काले धब्बे का गवाह बनी, उससे यह सिद्ध होता है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार की इसमें गहरी संलिप्तता है।

 

जिस तरह से पंजाब में भाजपा के चुने हुए जन-प्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं पर हमले हो रहे हैं, वह कांग्रेस के वैचारिक दिवालियेपन को दिखाता है और कथित किसान आंदोलन की आड़ में हिंसा की राजनीति की साजिश को भी उजागर करता है।

 

पंजाब में महीनों से रेल रोकी जा रही हैं, दुकानों को तोड़ा जा रहा है और राजनैतिक कार्यक्रमों व कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं, इससे सिद्ध होता है कि कैप्टेन सरकार नक्सलियों के हाथों खेल रही है और राज्य सरकार के संरक्षण में अपराध, हिंसा और अराजकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

भाजपा विधायक श्री अरुण नारंग पर जानलेवा कातिलाना हमले ने पंजाब में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है व कांग्रेस की कैप्टन सरकार के गंदे व घटिया इरादों की पोल खोल दी है।इस कुकृत्य के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जिम्मेदार हैं। यह हमला भाजपा नेताओं पर योजनाबद्ध हमले की कांग्रेस की रणनीति प्रतीत हो रही है।

 

महेंद्र पांडेय

(कार्यालय सचिव)

 

To Write Comment Please लॉगिन