Press release by BJP National Media Co-Head Dr. Sanjay Mayukh.


21-11-2019
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ संजय मयूख की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा कल एक दिवसीय प्रवास पर झारखंड में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे

***************

श्री नड्डा कल  पूर्वाह्न 11:30 बजे लातेहार में आयोजित विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे

***************

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा कल एक दिवसीय प्रवास पर झारखंड में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 

श्री नड्डा कल प्रातः 10:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचेंगे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। पूर्वाह्न 11:30 बजे वे लातेहार में आयोजित विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे. इसके पश्चात् वे पलामू के लिए रवाना होंगे।

 

दोपहर 13:05 बजे कार्यकारी अध्यक्ष पलामू में छात्रा, मणिका, पांकी, छतरपुर और हुसैनाबाद के जिला एवं विधान सभा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

 

शाम 04:00 श्री नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यालय, रांची में भाजपा इलेक्शन मैनेजमेंट कमिटी की बैठक करेंगे।

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please लॉगिन