Press release by BJP National Media Co-Head Dr. Sanjay Mayukh on 16.02.2020


15-02-2020
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ संजय मयूख की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा कल महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के राज्य परिषद् अधिवेशन को संबोधित करेंगे

*****************

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा कल 16 फरवरी 2020 को एकदिवसीय प्रवास पर मुंबई, महाराष्ट्र में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी संभालने के बाद श्री नड्डा का यह पहला महाराष्ट्र दौरा होगा।

 

श्री नड्डा कल प्रातः मुंबई पहुंचेंगे। वे पूर्वाह्न 11:30 बजे नवी मुंबई में महाराष्ट्र राज्य भाजपा परिषद् अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा का राज्य परिषद अधिवेशन कल 16 फरवरी 2020 को नवी मुंबई में आयोजित हो रहा है जिसमें लगभग 10,000 से अधिक पार्टी पदाधिकारी और जन-प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जिसमें राज्य के भाजपा सांसद, विधायक, मेयर, महापौर और नगरसेवक भी शामिल हैं। दोपहर 01:00 बजे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य परिषद् अधिवेशन को संबोधित करेंगे।

 

इसके पश्चात् श्री नड्डा पार्टी की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के साथ बैठक भी करेंगे। पार्टी के इस राज्यव्यापी सम्मेलन में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री चंद्रकांत दादा पाटिल, महाराष्ट्र विधान सभा में विपक्ष के नेता श्री देवेन्द्र फड़नवीस के साथ पार्टी के कई बड़े राष्ट्रीय नेता भी उपस्थित रहेंगे।

 

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

 

 

To Write Comment Please लॉगिन