Press Release : BJP National Media Co-Head Dr. Sanjay Mayukh on 29.01.2020


29-01-2020
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ संजय मयूख की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

विश्व प्रसिद्ध बैडमिन्टन खिलाड़ी और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सुश्री साइना नेहवाल ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

****************

साइना नेहवाल के साथ उनकी बड़ी बहन चंद्रांशू नेहवाल भी भाजपा में शामिल हुईं

****************

मैं विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी भाजपा से जुड़ कर गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ जो देश के लिए समर्पित होकर काम कर रही है: साइना नेहवाल

****************

धानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की कड़ी मेहनत और उनकी परिश्रम की पराकाष्ठा से उन्हें प्रेरणा मिलती है। ऐसे परिश्रमी और देश के प्रति समर्पण भाव से काम करने वाले प्रधानमंत्री जी के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है: साइना नेहवाल

****************

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल को भी काफी बढ़ावा दिया है।खेलो इंडियाजैसे कंसेप्ट को इम्प्लीमेंट करना खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है: साइना नेहवाल

****************

 

विश्व प्रसिद्ध बैडमिन्टन खिलाड़ी और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सुश्री साइना नेहवाल ने आज भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी महासचिव श्री अरुण सिंह जी की अध्यक्षता में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ उनकी बड़ी बहन चंद्रांशू नेहवाल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख श्री संजय मयूख भी उपस्थित थे। सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुश्री साइना नेहवाल और चंद्रांशू नेहवाल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से मुलाक़ात की। श्री नड्डा ने उनके मंगल भविष्य की कामना की और उन्हें शुभकामनाएं दी।

 

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह ने कहा कि आज हमारे लिए गर्व की बात है कि साइना नेहवाल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रही हैं। उन्होंने साइना नेहवाल के कैरियर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साइना नेहवाल जी ने 22 सुपर सीरीज और ग्रैंड प्रिक्स खिताब जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने 2012 के लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और ऐसा करने वाली देश की पहली महिला शटलर बनी थीं। साइना नेहवाल जी बैडमिन्टन में वर्ल्ड नंबर वन भी रह चुकी हैं। इस मुकाम तक पहुंचने वाली वह पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

 

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुश्री साइना नेहवाल ने कहा कि वह ऐसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ कर खुश हैं जो देश के लिए समर्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की कड़ी मेहनत और उनकी परिश्रम की पराकाष्ठा से उन्हें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिश्रमी और देश के प्रति समर्पण भाव से काम करने वाले प्रधानमंत्री जी के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल को भी काफी बढ़ावा दिया है।खेलो इंडियाजैसे कंसेप्ट को इम्प्लीमेंट करना खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने विश्वास व्यक्त हुए कहा कि वह भी कड़ी मेहनत में यकीन रखती हैं और पार्टी के लिए वे कठोर परिश्रम करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं मेहनती खिलाड़ी हूं और मुझे उन लोगों के साथ काम करना पसंद है जो कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने आज के दिन को अच्छा करार देते हुए कहा वह भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ कर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। नेहवाल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से प्रेरित हूँ और मुझे उम्मीद है कि मैं देश के लिए अच्छा कर सकती हूँ। मैं दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी की शुक्रगुजार हूँ कि उन्होंने मुझे देश के लिए काम करने का अवसर दिया है।

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

 

To Write Comment Please लॉगिन