Press Release : BJP National Media Head Shri Anil Baluni regarding Hon’ble BJP National President Shri J.P. Nadda ji's Gujarat pravas


द्वारा श्री अनिल बलूनी -
28-04-2022
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के गुजरात प्रवास के संदर्भ में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा 29 अप्रैल 2022, शुक्रवार को गांधीनगर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालयश्री कमलम्" में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। वे कई संगठनात्मक बैठकें भी करेंगे।

****************

श्री नड्डा शुक्रवार को कर्णावती में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और वडोदरा में वैष्णव समाज के विशेष कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। वे साबरमती आश्रम में भी कुछ वक्त गुजारेंगे।

****************

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा कल 29 अप्रैल 2022, शुक्रवार को गुजरात प्रवास पर रहेंगे जहाँ वे कई सार्वजनिक एवं सांगठनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 

श्री नड्डा 29 अप्रैल, शुक्रवार को प्रातः 07:55 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके तुरंत बाद प्रातः 08:05 बजे श्री नड्डा एयरपोर्ट पर ही स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात् वे पूर्वाह्न 09:00 बजे साबरमती आश्रम जायेंगे और वहां पर कुछ वक्त गुजारेंगे। पूर्वाह्न 10 बजे वे प्रदेश भाजपा कार्यालयश्री कमलम्" (कोबा, गांधीनगर) पहुंचेंगे जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

 

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वाह्न 10:30 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय, “श्री कमलम्में एक विशेष बैठक करेंगे जिसमें प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य, प्रदेश से भाजपा सांसद, भाजपा विधायक, महानगरपरिषद् के महापौर, उप-महापौर, स्टेंडिंग कमिटी के चेयरमेन, जिला परिषद् अध्यक्ष, पार्टी के पूर्व सांसद एवं विधायक उपस्थित रहेंगे। पूर्वाह्न 11:00 बजे आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश भाजपा कार्यालयश्री कमलम्में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

 

श्री नड्डा दोपहर 01:00 बजे गुजरात यूनिवर्सिटी कन्वेंशन हॉल (टोपा सर्कल के पास), मेमनगर, कर्णावती में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस बैठक में प्रदेश भाजपा के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चा के गुजरात में रहने वाले राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य, सभी प्रकोष्ठों के सदस्य, प्रदेश भाजपा के सभी विभागों के सदस्य, सभी प्रदेश प्रवक्ता, सह-प्रवक्ता, जिला एवं महानगरों के भाजपा प्रभारी, जिला एवं महानगरों के सभी पार्टी पदाधिकारी, जिला एवं महानगरों के पार्टी के सभी मोर्चों के पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष एवं महासचिव उपस्थित रहेंगे।

 

कल, शुक्रवार को ही माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी शाम चार बजे वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहाँ पार्टी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके पश्चात् आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम चार बजे व्रजधाम मंदिर, मान्जलपुर, वडोदरा में वैष्णव समाज के विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। देर शाम 07:45 बजे श्री नड्डा गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री जी के सेक्टर 20, गांधीनगर स्थित आवास पर प्रदेश कोर कमिटी एवं प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

 

महेंद्र पांडेय

(कार्यालय सचिव)

To Write Comment Please लॉगिन