Press Release : BJP National President Shri J.P. Nadda hoisting the National Flag at his residence under “Har Ghar Tiranga” campaign on Azadi ka Amrit Mahotsav


द्वारा श्री जगत प्रकाश नड्डा -
13-08-2022
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा नेआजादी के अमृत महोत्सवमें सहभागिता देते हुएहर घर तिरंगाअभियान के तहत अपने आवास पर तिरंगा फहराया  

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा नेआजादी के अमृत महोत्सवमें सहभागिता देते हुएहर घर तिरंगाअभियान के तहत अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इसके पश्चात् उन्होंने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय मेंविभाजन विभीषिकाएग्जीबिशन का अवलोकन किया। हर घर तिरंगा" अभियान के तहत अपने आवास पर तिरंगा फहराते हुए आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी और देशवासियों से बढ़-चढ़ कर राष्ट्रयज्ञ के इस अभियान में अपना योगदान देने की अपील की।

 

श्री नड्डा ने इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत काल चल रहा है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर आजादी के गुमनाम सिपाहियों को श्रद्धांजलि देने, अगले 25 वर्षों में भारत को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संकल्प लेने और जन जन में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए आज से पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो रही है। तिरंगा हमारी आन बाण शान का प्रतीक है।

 

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान समस्त भारत को एक सूत्र में पिरो रहा है और देशवासियों में अपने राष्ट्र के लिए कुछ कर गुजरने को प्रेरित कर रहा है। आज मैंने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया है। करोड़ों देशवासी अपने अपने घरों पर, दुकानों में, कार्यालयों में तिरंगा फहरा रहे हैं। पूरा भारत अटक से लेकर कटक तक और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगे से आच्छादित हो रहा है। हम सभी देशवासी अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे हैं।

 

श्री नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता आज हर घर तिरंगा अभियान में अपना सहयोग दे रहे हैं। भाजपा देश के लगभग साढ़े आठ लाख बूथों पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है और बूथों पर तिरंगा फहराया जा रहा है। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि हमारे देश की शान, स्वाधीनता के प्रतीक, हमारी पहचान तिरंगे को अपने घरों, कार्यालयों, दुकानों पर अवश्य लगाएं और आजादी के इस अमृत महोत्सव में देश को विश्वगुरु के पद पर पुनः प्रतिष्ठित करने का संकल्प लें।

 

*********************

To Write Comment Please लॉगिन