Press Release : BJP National President Shri J.P. Nadda launched special micro-donation campaign for the party


द्वारा श्री जगत प्रकाश नड्डा -
25-12-2021
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के लिए माइक्रो-डोनेशन कैंपेन का शुभारंभ किया

 

     भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने आज शनिवार, 25 दिसंबर 2021 को भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर पार्टी के लिए विशेष माइक्रो-डोनेशन कैंपेन का शुभारंभ किया। यह अभियान पार्टी के वैचारिक अधिष्ठाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि अर्थात् 11 फरवरी 2022 तक चलेगा।

 

     आम जन नमो एप केडोनेशन' मॉड्यूल का उपयोग करके 5 रुपये से 1000 रुपये तक का माइक्रो-डोनेशन पार्टी को दे सकते हैं। देश के आम नागरिकों का सहयोग और समर्थन ही भारतीय जनता पार्टी को सशक्त और मजबूत करेगा जो सदैव राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलती है। इस विशेष अभियान की शुरुआत करते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नेनमो एप' के माध्यम से पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में अपना विनम्र योगदान दिया।

 

     श्री नड्डा ने इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम एक विशेष संदेश देते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में अपने क्षितिज का विस्तार किया है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं है बल्कि एक जन-आंदोलन है जिसे विविध पृष्ठभूमि के लोगों का समर्थन मिला है और यह हमारे देश के लोगों की आकांक्षाओं के व्यापक आयामों का प्रतिनिधित्व करता है।

 

     माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के रूप में दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रवादी आंदोलन को मजबूत करने के लिए जन-जन का आशीर्वाद चाहता हूँ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस विशेष माइक्रो-डोनेशन कैंपेन के माध्यम से लाखों लोगों से भी जुड़ेंगे। रेफरल कोड का उपयोग करके आम जन भी इस जन आंदोलन में अपने परिवार और मित्रों को भी जोड़ सकते हैं और साथ ही भाजपा को निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने के लिए सशक्त बना सकते हैं।

 

     पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम एक विशेष संदेश में श्री नड्डा ने कहा कि इस विशेष अभियान के माध्यम से हमारे पास देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दो महान मनस्वियों श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विजन को जन-जन से जोड़ने का एक सुनहरा अवसर है। माइक्रो-डोनेशन के लिए अधिकतम संख्या में लोगों से जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं को जिला, राज्य और राष्ट्रीय - सभी स्तरों पर उचित तरीके से मान्यता दी जाएगी।

 

     श्री नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की व्यापक अपील के तीन मुख्य कारण हैं - पहला, नेशन फर्स्ट का हमारा विजन जो देश के नागरिकों को यह विश्वास दिलाता है कि हमारी पार्टी हमेशा हमारे देश की प्रगति को प्राथमिकता देगी। दूसरा, हमारा कैडर जो निःस्वार्थ सेवा और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। तीसरा, हमारा नेतृत्व। हमारी पार्टी ने जिस तरह पार्टी और राष्ट्र को मनीषी नेतृत्व दिया है जिन्होंने अपना सर्वस्व अर्पण कर देश को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने का महती कार्य किया है।

 

     माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारे 'राष्ट्र प्रथम' के विजन के लिए लोगों के समर्थन के प्रतीक के रूप में, हम पार्टी के लिए एक सूक्ष्म-दान अभियान शुरू कर रहे हैं। आइए, हम सब एक साथ आएं और एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी राष्ट्र का निर्माण करें। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता इसी भावना से जन-जन तक पहुंचे और उस स्नेह के बंधन को और मजबूत करें जो पार्टी प्रत्येक भारतीय के साथ साझा करती है।

 

Tweets:

 

     https://twitter.com/JPNadda/status/1474619213461397505

     https://twitter.com/JPNadda/status/1474619617863925761

     https://twitter.com/JPNadda/status/1474619944423723008

 Nadda Donation

Nadda

Jp Nadda

 

 

महेंद्र कुमार

(कार्यालय सचिव)

To Write Comment Please लॉगिन