Press Release by BJYM.


14-05-2019
Press Release

 

पश्चिम बंगाल में 'हिटलर दीदी' तानाशाही चलाती हैं: पूनम महाजन, सांसद और अध्यक्ष, भाजयुमो

'सुप्रीम कोर्ट द्वारा भाजयुमो कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की रिहाई, लोकतंत्र की जीत है'

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन, सांसद ने पश्चिम बंगाल भाजयुमो कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की तत्काल रिहाई का स्वागत किया। प्रियंका शर्मा ने कथित तौर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक मीम को सोशल मीडिया में साझा किया था। पूनम महाजन ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में अराजकता फैला रही हैं और लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। आज पूनम महाजन, नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थीं। गौरतलब है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर प्रियंका शर्मा की रिहाई की मांग की थी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी पश्चिम बंगाल पुलिस को प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी के तरीके को लेकर नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब मांगा है।

 

पूनम महाजन ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने लोकतंत्र की हत्या करने की कला में महारथ हासिल कर ली है। हिटलर दीदी ने विभिन्न मामलों में 'अभिव्यक्ति की आज़ादी' पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा भाजयुमो कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की रिहाई, लोकतंत्र की विजय है। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि बंगाल की जनता जागरूक है और तृणमूल कांग्रेस की तानाशाही को करारा जवाब देगी।

 

पूनम महाजन ने बताया कि 30 से अधिक भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनावों के उपरांत, तृणमूल कांग्रेस द्वारा प्रायोजित हिंसा में अपनी जान गंवा दी है। भाजपा के पक्ष में पंचायत चुनावों के नतीजों ने ममता बनर्जी ने काफी दंग कर दिया था। उन्होंने दोहराया कि पश्चिम बंगाल विकास और समृद्धि के लिए मतदान करेगा। पश्चिम बंगाल के भरपूर समर्थन से भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र में सरकार बनाएंगे।

[[[[[

To Write Comment Please लॉगिन