Press release by BJYM


23-01-2022
Press Release

 

नई दिल्ली, 23 जनवरी, 2022: भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के शीर्ष नेताओं ने
रविवार को “माइक्रो डोनेशन कैम्पेन” के तहत पार्टी के लिए अधिक से अधिक सहयोग राशि एकत्रीकरण
को प्रोत्साहित करने के लिए अपने लाखों कार्यकर्ताओं के साथ वर्चूअल रैली के माध्यम से बातचीत की गयी।
भाजपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर, 2021 से
पार्टी के लिए सहयोग राशि एकत्र करने एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री जे पी नड्डा जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री
तेजस्वी सूर्या जी और राष्ट्रीय महासचिव भाजपा श्री तरुण चुग जी द्वारा आज पूरे देश के मंडल एवं बूथ
स्तर पर युवा मोर्चा के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ वर्चूअल रैली के रूप में संवाद किया गया। वर्चूअल रैली
के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विगत 25 दिसंबर से जारी माइक्रो डोनेशन कैम्पेन को और अधिक वृहद्
स्तर पर ले जाने और समाज के सभी वर्गों को इस अभियान से जोड़ने हेतु युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से
अपील की गयी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री जे पी नड्डा जी ने कहा कि मैं भारतीय जनता युवा मोर्चा के
कार्यकर्ताओं से आगे आने और इस नेक काम में योगदान करने के लिए आह्वान करता हूँ। मैं आप सब से
कहना चाहता हूँ कि हमें रुकना नहीं है बल्कि, मेरे प्रत्येक युवा भाजयुमो मित्र को आगे बढ़कर दस और
लोगों को दान की श्रृंखला बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। पैसे जमा न करें बल्कि लोगों से जुड़ें। अधिक
से अधिक युवाओं और महिलाओं को जोड़ें और उन्हें नमो ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित करें।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुग जी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा-
“भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित, कार्यकर्ताओं का एक संगठन है। स्थापना के समय से ही
भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन एवं अन्य पार्टी कार्यक्रमों को किसी व्यापारिक घरानों या उद्योगपतियों
के सहयोग से विपरीत अपने लाखों कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलाया जा रहा है। हम सभी को अपने
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आहवाहन पर इस राष्ट्र निर्माण की कवायद में अपना सहयोग देते हुए, मां
भारती की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए”।

माइक्रो डोनेशन कैम्पेन एक जनआंदोलन है जो परिभाषित करता है की विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की
सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता अपने तन,मन और धन से राष्ट्रहित के प्रयोजन हेतु संकल्पित हैं ।
वर्चूअल रैली के माध्यम से समस्त युवा मोर्चा के लाखों कार्यकर्ताओं से इस आंदोलन को जन-जन तक
पहुँचाने हेतु आहवाहन किया गया।

श्री तेजस्वी सूर्या जी ने सभी कार्यकर्ताओं से मंडल और वार्ड स्तर पर जनता को अपने सामर्थ्य अनुसार
छोटी-छोटी सहयोग राशि दान कर भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने का
आग्रह किया। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जी ने कहा- “भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक
पार्टी है जो किसी परिवार विशेष से नहीं अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से शक्ति और ऊर्जा प्राप्त करती है। आज
युवा मोर्चा के लाखों कार्यकर्ता अपनी पार्टी को अपना परिवार मानते हुए, उसे मज़बूत बनाने प्रतिबद्ध हैं
और इस माइक्रो डोनेशन कैम्पेन में समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु कार्य करेंगे”।

(AMANDEEP SINGH)
NATIONAL MEDIA INCHARGE, BJYM

To Write Comment Please लॉगिन