Press Release by BJYM


29-03-2022
Press Release

 

 

सूर्या,भाजयुमो ने गैर-एनडीए शासित राज्यों में भाजपा को सत्ता में लाने की कार्य योजना पर मंथन किया

 

नई दिल्ली, 29 मार्च: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या ने मंगलवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्षों, राज्य प्रभारियों और गैर-एनडीए शासित राज्यों के सह-प्रभारियों के साथ इन राज्यों में भाजयुमो की भूमिका की योजना बनाने हेतु केंद्रीय भाजपा कार्यालय में मीटिंग की।

बैठक के दौरान, सम्मिलित सदस्यों संग श्री तेजस्वी सूर्या ने विचार-मंथन किया और गैर-एनडीए शासित राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाने के लिए रणनीति तैयार की। समस्त प्रदेश अध्यक्षों ने पिछले एक साल में राजनीतिक रूप से किए गये आंदोलन के मुद्दों और सम्बंधित राज्यों में इन घटनाओं के प्रभाव पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। भाजयुमो ने इन राज्य सरकारों के गैर-लोकतांत्रिक और असंवैधानिक कृत्यों से निपटने के लिए अपनी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की।

बैठक के बारे में टिप्पणी करते हुए, श्री तेजस्वी सूर्या ने कहा: “गैर-एनडीए शासित राज्यों में आने वाले विधानसभा चुनावों में अलोकतांत्रिक और भ्रष्ट सरकारों को उखाड़ फेंकने में भाजयुमो की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है ।साथ ही युवा मोर्चा इन राज्यों में स्वच्छ और पारदर्शी भाजपा सरकार स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करेने की दिशा में कार्य करे।यह प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के साथ राज्य के बेहतर समन्वय को संभव करेगा और राज्यों को उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति प्राप्त करने के मार्ग में शामिल होने में मदद करेगा।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूर्या ने राज्य के नेताओं को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए आम जनता की पूरी क्षमता से मदद करने के लिए प्रेरित किया और राज्य सरकार के कदाचार और शक्तियों के अनुचित निर्वहन के मामलों की ओर इशारा किया। उन्होंने भाजयुमो पदाधिकारियों से गैर-एनडीए शासित प्रत्येक राज्य में युवा विंग की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कहा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या जी ने कहा –“आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याणकारी नीति एवं राज्य की कांग्रेस सरकार के दमनकारी निर्णयों के विषय में आम जनता को जागरूक करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा को एक सेतु की तरह कार्य करने की आवश्यकता है।

राज्य की कांग्रेस सरकार केंद्र के अच्छे कार्यों का श्रेय खुद लेती है और अपनी विफलताओं का ठीकरा केंद्र पर मढ़ देती है।”

 

“देश के लोगों ने महसूस किया है कि यह केवल पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है, जो आम नागरिकों के लाभ और उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। अगले विधानसभा चुनाव में गैर-एनडीए शासित राज्यों की जनता निश्चित रूप से भाजपा को सत्ता में चुनेगी।”

 

(अमनदीप सिंह)

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, भाजयुमो

To Write Comment Please लॉगिन