Press Release by BJYM


12-01-2023
Press Release

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सभी जिलों में यंग इंडिया रन का किया आयोजन

नई दिल्ली, 12 जनवरी: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्वामी विवेकानंद की जयंती कोराष्ट्रीय युवा दिवसके उपलक्ष्य में मनाते हुए देश के सभी संगठनात्मक जिलों में एक राष्ट्रव्यापीयंग इंडिया रनका आयोजन किया

इस दौड़ में लाखों युवाओं ने भाग लिया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया । भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या ने आज स्वामी जी की जयंती पर विशेषतौर से व्यक्तित्व निर्माण और संस्थानों को विकसित करने में स्वामी विवेकानंद जी के योगदान के लिए उन्हें श्रद्धेय साधुवाद व श्रद्धासुमन अर्पित किए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने बेंगलुरु में आयोजित यंग इंडिया रन में भाग लिया । सूर्या ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं से सीखने, राष्ट्र निर्माण और भारत को विश्वगुरु बनाने में योगदान देने का आग्रह किया। स्वामी विवेकानंद के शब्दों से “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” तेजस्वी सूर्या ने देश के युवाओं में चेतना जगाई।

भारत के सभी राज्यों के हर संगठनात्मक जिलों में न्यूनतम 5 किमी की दौड़ आयोजित की गई । इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भागीदारी का प्रमाण पत्र और पुरस्कार भी वितरित किए गए।

 

 

(अमनदीप सिंह)

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, भाजयुमो

To Write Comment Please लॉगिन