Press Release : Hon'ble BJP National President Shri J.P. Nadda hoisted the National Flag on the occasion of 78th Independence Day at BJP HQ New Delhi


द्वारा श्री जगत प्रकाश नड्डा -
15-08-2024
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा केंद्रीय कार्यालय में किया झंडोत्तोलन

 

78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज का झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद श्री अरुण सिंह, श्री राधामोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ. संजय मयूख, पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

झंडोत्तोलन के उपरांत श्री नड्डा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। समूचे देश में खुशनुमा माहौल है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर अमृत काल में देश के युवा, किसान, महिला, आदिवासी, दलित समेत सभी लोग सभी भारत को 'विकसित राष्ट्र' बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। श्री नड्डा ने कहा कि सभी देशवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और डिजिटल मीडिया के माध्यम से जुड़े हुए सभी लोगों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बढाई देता हूँ।

 

श्री नड्डा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातंत्र और प्रजातांत्रिक देश है। लोकतंत्र की जननी भारत जब अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और अपने शहीदों, वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद कर रहा है। जिन्होंने भारत को आजाद कराने के लिए अपनी शहादत दी और उनके माध्यम से हमलोगों को आजादी मिली है। हम लोग उस आजादी को संजोकर और संभाल कर रखना है और देश को “विकसित राष्ट्र” की ओर ले जाना है।

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज राष्ट्र को संबोधित करते हुए आने वाले समय में देश के लिए लक्ष्य निर्धारित किये हैं। फिर चाहे वो ज्ञान का क्षेत्र, विज्ञान का क्षेत्र, स्वास्थ्य का क्षेत्र, आर्थिक जगत का क्षेत्र हो या फिर मानवता से जुड़े हुए पैमाने हों। हमें सभी क्षेत्रों में भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में आगे ले जाना है। इसीलिए स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ सभी कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य बनता है कि हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में कोई कसर न छोड़े और देश के सभी लोगों को अपने साथ लेकर इस भव्य यात्रा में पूरा योगदान करें। मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्त्ता देशवासियों के साथ मिलकर इस विकसित राष्ट्र की यात्रा की संकल्पना को पूरा करेगा।

 

***********************

 

To Write Comment Please लॉगिन